एक्सप्लोरर

Gujarat Results 2022: गुजरात में बीजेपी को बड़ी बढ़त, जानें मनसा सीट से सबसे अमीर उम्मीदवार जेएस पटेल का क्या रहा हाल?

Gujarat Results 2022: मनसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ऐसी सीट है, जिस पर अलग-अलग जातियां चुनाव को प्रभावित करती हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में मनसा विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी.

Gujarat Assembly Election Results 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर काउंटिंग जारी है. अब तक आए रूझानों और परिणामों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है. गांधीनगर के मनसा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जयंतीभाई सोमाभाई पटेल (Jayantibhai Somabhai Patel) चुनाव जीत गए हैं. बीएसपी के नरेश भाई मुल्जीभाई परमार दूसरे नंबर पर रहे. जेएस पटेल (Js Patel) का नाम सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है. 

मनसा सीट से बीजेपी के जेएस पटेल, बीएसपी के नरेश भाई मुल्जीभाई परमार (Nareshbhai Muljibhai Parmar), कांग्रेस के बाबूसिंह मोहनसिंह ठाकोर और आम आदमी पार्टी के भास्कर पटेल प्रमुख उम्मीदवार हैं जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े. 

मनसा सीट का हाल

मनसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ऐसी सीट है, जिस पर अलग-अलग जातियां चुनाव को प्रभावित करती हैं. इस सीट से जेएस पटेल को बड़ी जीत मिली है. पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पटेल जनसंघ के दिनों से बीजेपी से जुड़े हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार बाबूसिंह मोहनसिंह ठाकोर, ठाकोर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था.

जेएस पटेल की संपत्ति

जेएस पटेल का पूरा नाम जयंतीभाई सोमाभाई पटेल हैं. गुजरात में सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल जेएस पटेल के पास कुल 661 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. इसमें 147 करोड़ से ज्यादा की चल और 514 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल प्रॉपर्टी शामिल है. इनकी संपत्ति में कॉमर्शियल बिल्डिंग और रेजिडेंशियल इमारत के साथ खेती में इस्तेमाल होने वाली जमीन है. पटेल केवल दसवीं तक की पढ़ाई की है. 

मनसा सीट पर वोटों का गणित

गुजरात के मनसा विधानसभा सीट (Mansa Constituency) पर कुल 2.28 लाख मतदाता हैं, जिनमें से करीब 46 हजार पाटीदार, 42 हजार ठाकोर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), 34 हजार राजपूत, 29 हजार चौधरी और 17 हजार अनुसूचित जातियों के लोग शामिल हैं. बाकी बचे हुए मतदाताओं में अल्पसंख्यक अनुसूचित जनजाति समेत अन्य जातियों के वोटर शामिल हैं. 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में मनसा विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई थी. 

ये भी पढ़ें: Gujarat Results 2022: अल्पेश ठाकोर की सीट पर कड़ी टक्कर, नतीजों को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget