एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: ओवैसी का क्या है 2024 का ऑल इंडिया प्लान, किसका बिगाड़ेंगे खेल? कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Gujarat Election 2022: गुजरात में मुसलमानों की आबादी 9.67 फीसदी है. राज्य की 34 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी 15 फीसदी और 21 विधानसभा सीटों पर 20 फीसदी से ज्यादा है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में चुनाव को लेकर सियासत तेज है. सभी पार्टियां चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जोर-आजमाइश में लगी है. वहीं, असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बेशक छोटी हो लेकिन, उसका असर जबरदस्त होता है. कहीं जीत हासिल करती है तो कहीं वोट काट कर किसी को हरा देती है. फिलहाल तो ओवैसी की नजरें गुजरात पर टिकी हैं लेकिन, असर राजस्थान तक दिखाई दे रहा है. सीएम अशोक गहलोत ने अल्पसंख्यकों को थामे रखने के लिए 150 करो़ड़ की योजनाओं का एलान किया तो सुनिए ओवैसी ने इस मुद्दे पर क्या कहा.  

ओवैसी को लेकर खौफ बेवजह नहीं है. बिहार का गोपालगंज इसी का नमूना है. गोपालगंज चुनाव में RJD उम्मीदवार 2183 वोटों से हार गया तो बीजेपी को जीत मनाने का मौका मिल गया. बीजेपी का किला बचा तो किलेदार ओवैसी को बताया जा रहा है क्योंकि उनके उम्मीदवार अब्दुल सलाम ने 12 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर बीजेपी की जीत का रास्ता आसान कर दिया. यह तो साफ है कि ओवैसी जीत बेशक न पाएं लेकिन, खेल बिगाड़ सकते हैं. 

अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे से डर रही कांग्रेस 

एबीपी न्यूज से बातचीत में ओवैसी ने साफ कर दिया वो राजस्थान और कर्नाटक में चुनाव जरूर लड़ने वाले हैं. मध्य प्रदेश को लेकर वह अभी सोच रहे हैं. ओवैसी के चुनाव लड़ने से कांग्रेस खेमे में सबसे ज्यादा घबराहट होगी क्योंकि ओवैसी के चुनाव में उतरने से अल्पसंख्यक वोटों में बंटवारा होता है. गुजरात में कांग्रेस इसे लेकर अभी से घबरा रही है. 

बता दें कि, गुजरात में मुसलमानों की आबादी 9.67 फीसदी है. राज्य की 34 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी 15 फीसदी और 21 विधानसभा सीटों पर 20 फीसदी या इससे ज्यादा है. ओवैसी के चुनावी मैदान में उतरने का मतलब इन सीटों पर कांग्रेस को सीधा नुकसान होना. ओवैसी को गुजरात में संभावना नजर आ रही है. 

मुस्लिमों के बीच ओवैसी की लोकप्रियता 

पिछले साल फरवरी में गुजरात में स्थानीय चुनाव हुए थे. AIMIM को इन चुनावों में 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इसमें मुस्लिम बहुल इलाके अहमदाबाद की सात सीटें, गोधरा में छह, मोडासा में नौ और भरूच की एक सीट शामिल हैं. मुस्लिमों के बीच ओवैसी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस को सीधा नुकसान हो सकता है. बात सिर्फ गुजरात की नहीं है ओवैसी की पार्टी जितनी मजबूत होगी देश भर में कांग्रेस का अल्पसंख्यक वोटों पर कब्जा उतना मुश्किल होगा.  

इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से समझना आसान होगा. यूपी में AIMIM ने 2017 चुनावों में 38 उम्मीदवार उतारे थे. उसे वोट मिले थे 0.24 फीसदी, जबकि 2022 में AIMIM ने 95 उम्मीदवार उतारे और 0.49 फीसदी वोट हासिल हुए. ये सारे वो वोट हैं, जो बीजेपी विरोधी वोट थे. अगर ओवैसी ज्यादा उम्मीदवार उतारते हैं जो बीजेपी विरोधी वोटों में ज्यादा बंटवारा होगा. यही वजह है कि ओवैसी के पैन इंडिया प्लान से कांग्रेस में घबराहट नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: 

Himachal Election: पछाड़ सीट पर दिलचस्प है चुनावी जंग! बीजेपी के सामने होगी बागी दयाल प्यारी की चुनौती, रीना कश्यप के लिए मुकाबला आसान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget