एक्सप्लोरर

2017 में 35 सीटों पर जीत-हार का अंतर मात्र 1 से 5 हजार वोट, क्या इस बार AAP बनाएगी गुजरात चुनाव रोमांचक

गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुकाबला रोमांचक हो गया है. मुकाबला इसलिए रोमांचक माना जा रहा है क्योंकि पिछली विधानसभा चुनाव में 35 सीटों पर जीत-हार का अंतर बेहद कम था.

25 सालों से गुजरात की सत्ता में काबिज रहने वाली बीजेपी को पहली बार न सिर्फ कांग्रेस बल्की आम आदमी पार्टी की तरफ से भी अपने गढ़ में चुनौती मिल रही है. बीजेपी के सामने न सिर्फ अपनी जीत सुनिश्चित करने की चुनौती होगी बल्कि उसे अपना साल 2017 का प्रदर्शन भी सुधारना होगा जहां उसे सिर्फ 99 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. 

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी ने जिस तरह पंजाब में सरकार बनाई है उसको देखकर बीजेपी आप को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. हालांकि कई लोगों का कहना है कि आप के चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान होगा न कि बीजेपी हो. अब क्या होता है ये तो आने वाला वक्त तय करेगा लेकिन आपको बता दें कि क्यों आम आदमी पार्टी इस बार बीजेपी -कांग्रेस दोनों का खेल बिगाड़ सकती है.

तीसरे खिलाड़ी के आने से नतीजे किसी भी ओर जा सकते हैं

आम आदमी पार्टी के आने से गुजरात चुनाव इसलिए दिलचस्प हो गया है क्योंकि यहां पिछले चुनाव में 35 सीटों पर जीत का अंतर बेहद कम था. 35 विधानसभा सीटें ऐसी थीं जहां जीतने वाले और हारने वाले उम्मीदवारों के बीच महज 1 से 5 हजार वोटों का अंतर था.

जीत-हार का अंतर

महज एक हजार वोटों के अतंर से जिन सीटों पर जीत-हार तय हुई थी उन सीटों की कुल संख्या सात रही थी. इन सात सीटों में से तीन बीजेपी तो वहीं चार कांग्रेस ने जीती थी.

1000 से दो हजार वोटों के अतंर से जिन सीटों पर जीत-हार तय हुई थी उन सीटों की कुल संख्या 9 थी. इन 9 सीटों में से तीन बीजेपी तो वहीं पांच कांग्रेस ने जीती थी.एक एनसीपी के खाते में गई थी.

दो हजार से तीन हजार वोटों के अतंर से जिन सीटों पर जीत-हार तय हुई थी उन सीटों की कुल संख्या 11 थी. इन 11 सीटों में से आठ बीजेपी तो वहीं तीन कांग्रेस ने जीती थी.

तीन हजार से चार हजार वोटों के अतंर से जिन सीटों पर जीत-हार तय हुई थी उन सीटों की कुल संख्या 6 थी. इन 6 सीटों में से पांच बीजेपी तो वहीं एक कांग्रेस ने जीती थी.

चार हजार से पांच हजार वोटों के अतंर से जिन सीटों पर जीत-हार तय हुई थी उन सीटों की कुल संख्या 2 थी. इन 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी.

अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी के आने से गुजरात चुनाव में क्या नतीजों में बड़ा फेरबदल होता है या नहीं. हालांकि रोमांचक मुकाबला होगा ऐसा सभी राजनीतिक विश्लेषक कह रहे हैं.

गुजरात में चुनाव कब होंगे इसकी जानकारी अभी चुनाव आयोग की तरफ से नहीं किया गया है. हालांकि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और दोनों राज्यों के नतीजे आठ दिसंबर को एक साथ जारी किए जाएंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget