एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Polls 2022: BJP के इस बड़े नेता ने मतदान से पहले किया दावा, बताया पार्टी कितनी सीटें जीतेगी

Gujarat Assembly Polls 2022: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपानी ने भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया है कि बीजेपी राज्य में कितनी सीटों पर जीत रही है.

Gujarat Assembly Polls 2022: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रुपानी ने बीजेपी को लेकर राज्य में नया दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी राज्य में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. गुजरात के पूर्व सीएम ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी को राज्य चुनाव जीतने और सरकार बनाने का पूरा भरोसा है. जनता उन पर विश्वास करती है और जनता वोट देकर बीजेपी को सरकार बनाने का फिर से मौका देगी. 

रूपाणी ने एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा,'' इस बार 2017 के गुजरात चुनावों की तुलना में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी. सातवीं बार बीजेपी सत्ता में आएगी.''

बता दें कि पाटीदार आंदोलन और ठाकुर समाज आंदोलन की बदौलत 2017 में काफी ताकतवर रही कांग्रेस 2022 के चुनाव में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है. दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्य में आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

विजय रुपानी ने कहा कि पाटीदार आंदोलन समाप्त हो गया है. कई लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गए है. हार्दिक पटेल खुद बीजेपी में शामिल हो गए. 15 से अधिक कांग्रेस विधायक और ठाकुर समुदाय के आंदोलन के नेता अल्पेश ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गए हैं.  इस बार बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी.
 

पिछले 27 सालों से बीजेपी ने गुजरात में सत्ता की बागडोर संभाली हुई है. नरेंद्र मोदी राज्य के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री थे. गुजरात में चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं. पहले चरण के मतदान 1 दिसंबर को है तो वहीं दूसरे चरण के मतदान 5 दिसंबर को होने वाले हैं. 

कल पहले चरण का मतदान

गुजरात में कल पहले चरण के 89 सीटों के लिए मतदान होने हैं. मंगलवार को पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार करने काआखिरी दिन था. दक्षिण गुजरात के 19 जिलों और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों की सीटों के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता पंजीकृत हैं. इसमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और 497 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. गुजरात में कुल 4,91,35,400 पंजीकृत मतदाता हैं. 

पहले चरण के मतदान में 25,434 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. शहरी क्षेत्रों में 9,018 और ग्रामीण क्षेत्रों में 16,416. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पहले चरण में कुल 34,324 बैलेट यूनिट, 34,324 कंट्रोल यूनिट और 38,749 वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का इस्तेमाल किया जायेगा. कुल 2,20,288 प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर रहेगें. पहले चरण में 27,978 पीठासीन अधिकारी और 78,985 मतदान अधिकारी ड्यूटी पर रहेगें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget