एक्सप्लोरर

Gujrat Assembly Election: पूर्व IPS डीजी बंजारा ने लॉन्च की पार्टी, इतनी सीटों पर लड़ेगी 'प्रजा विजय पक्ष'

सोहराबुद्दीन के फर्जी एनकाउंटर मामले में चर्चा में आए डीजी बंजारा ने अपनी नई पार्टी 'प्रजा विजया पक्ष' पार्टी लॉन्च कर दी है.

Gujrat Assembly Election: सोहराबुद्दीन के फर्जी एनकाउंटर मामले के बाद विवादों में आए गुजरात के पूर्व आईजी डीजी बंजारा ने गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी नई पार्टी का गठन कर लिया है. उनकी पार्टी का नाम प्रजा विजया पक्ष है. वह आने वाले गुजरात विधानसभा में अपने प्रत्याशी उतारेंगे. डीजी बंजारा ने ऐलान किया है कि वह गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी का स्थान ले लेंगे. गुजरात में अपनी पार्टी लांच करते हुए उन्होने कहा कि राज्य में 2014 से राजनीतिक बवंडर मचा हुआ है. बंजारा ने दावा किया कि राज्य में उनकी पार्टी डर और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करेगी. साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आकर यहां की सभी समस्याओं का निवारण भी करेंगे.

5 दिन पहले ही किया था चुनावी मैदान में उतरने का इशारा

डीजी बंजारा गुजरात कैडर के 1987  बैच में आईपीएस अधिकारी रहे हैं. वह सोहराबुद्दीन के फर्जी एनकाउंटर मामले के बाद विवादों में आए थे. डीजी बंजारा ने गुरूवार को ही ट्विट कर अंदेशा दिया था. उन्होनें ट्विट में कहा कि गुजरात में ऐसा कोई माई का लाल नहीं जो खुद सूर्य की तरह चमकते हुए अपनी शक्ति व आत्मबल से सत्ता प्राप्त कर सके? इसके बाद उन्होनें आज मंगलवार को सुबह ट्विट कर पार्टी लॉन्च करने की जानकारी दी थी. उन्होंने पार्टी लॉन्च करने के बाद कहा कि वह गुजरात की जनता के लिए सियासत में आए हैं. बंजारा ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के चले जाने से ही गुजरात का गलत समय शुरू हो गया था तब ही से गुजरात में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल चल रहा है.

182 विधानसभा  सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

पूर्व डीजी बंजारा ने प्रजा विजय पक्ष पार्टी लॉन्च करते ही ऐलान किया कि वह गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के साथ चुनावी अखाड़े में उतरेंगे. उन्होनें वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 1960 में गुजरात राज्य का गठन हुआ था. गठन के बाद से यहां कई बार कांग्रेस का राज रहा था.  बीते 27 साल से एक ही पार्टी भाजपा सत्ता में है. उन्होंने कहा कि जब लंबे समय तक कोई पार्टी सत्ता में होती है तो वह सत्ता भ्रष्ट हो जाती है.  इससे पहले यह परिस्थिति कांग्रेस के समय में हुई थी और अब यही समस्या बीजेपी के साथ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget