एक्सप्लोरर

Goa Assembly Election: 30 जनवरी को गोवा दौरे पर रहेंगे अमित शाह, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

Goa Assembly Election: तनवड़े ने कहा, ‘‘सभी तीनों जनसभाओं के दौरान सभागारों में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार ही लोग शामिल होंगे और कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा.’’

Goa Assembly Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गोवा का एकदिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सभागारों के भीतर जनसभाओं को संबोधित करेंगे. गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे. राज्य में इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है.

BJP की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने शनिवार को बताया कि अपनी यात्रा के दौरान शाह पोंडा, सैनवोर्डेम और वास्को विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री पोंडा में शाम साढ़े चार बजे, इसके बाद सैनवोर्डेम में शाम साढ़े छह बजे और फिर रात आठ बजे वास्को में जनसभा को संबोधित करेंगे.

तनवड़े ने कहा, ‘‘सभी तीनों जनसभाओं के दौरान सभागारों में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार ही लोग शामिल होंगे और कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि वास्को में आयोजित आखिरी रैली का एक साथ 10 विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया जाएगा. BJP ने गोवा में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं.

रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा

जिन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, निर्वाचन आयोग ने वहां रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन मतदान के पहले दो चरणों वाले निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकतम 500 लोगों के साथ सार्वजनिक सभा करने की अनुमति प्रदान कर दी है और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के लिए नियमों में भी ढील दे दी है. उसने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 लोगों या हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता में लोगों की मौजूदगी के साथ ‘इनडोर’ बैठकें आयोजित करने की छूट दी थी.

ये भी पढ़ें:

UP Election: Congress का BJP पर तंज, कहा- सम्पति 550 फीसदी और बढ़ी, यही है New India का मोदी मॉडल

Budget 2022-23: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, किसानों को लेकर हो सकती हैं महत्वपूर्ण घोषणाएं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget