एक्सप्लोरर

Goa Election: चिदंबरम ने गोवा में AAP को बताया ‘वोट बांटने वाला’, केजरीवाल बोले- रोना बंद कीजिए सर

Arvind Kejriwal vs Congress P Chidambaram: गोवा में भी विधानसभा चुनावों से पहले काफी उठापटक देखने को मिल रही है. इस बीच कांग्रेस नेता के एक ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल ने चुटकी ली है.

Goa Assembly Election 2022: गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) और पी चिदंबरम (P Chidambaram) ट्विटर पर भिड़ गए. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) गोवा में विपक्ष के वोट को बांटने और बीजेपी की मदद करने के लिए चुनाव लड़ रही है. इसके बाद केजरीवाल ने पी चिदंबरम पर पलटवार करते हुए कहा किसर.. रोना बंद कीजिएक्योंकि कांग्रेस को वोट करने का मतबल बीजेपी को वोट देना है.

केजरीवाल ने तंज करते हुए कहा, “सर, रोना बंद कीजिए- ‘हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रे’. गोवा के लोग वहीं वोट करेंगे जहां उन्हें उम्मीद दिखेगी. कांग्रेस, बीजेपी के लिए उम्मीद है, गोवा के लोगों के लिए नहीं. कांग्रेस के 17 विधायकों में से 15 बीजेपी में चले गए. कांग्रेस इस बात की गारंटी देती है कि उसको मिला हर वोट बीजेपी के पास सुरक्षित ढंग से चला जाएगा. बीजेपी को वोट देने के लिए सुरक्षित रास्ता कांग्रेस से होकर जाता है.”

गैर-भाजपा वोटों को बांटने के लिए आप

इससे पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, "मेरा आंकलन है कि आप (और टीएमसी) गोवा में केवल गैर-भाजपा वोटों में सेंध लगाएगा और इसकी पुष्टि अरविंद केजरीवाल ने की है. गोवा में मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. जो लोग शासन बदलना चाहते हैं (10 साल के कुशासन के बाद) वे कांग्रेस को वोट देंगे. जो चाहते हैं कि शासन जारी रहे, वे बीजेपी को वोट देंगे. गोवा में मतदाता के सामने चुनाव स्पष्ट है. क्या आप एक शासन चाहते हैं बदलें या नहीं? मैं गोवा के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे सत्ता परिवर्तन के लिए वोट करें और कांग्रेस को वोट दें.

गोवा में कांग्रेस को बीजेपी से आगे रहने की कोशिश में कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राज्य में पुरानी पार्टी का खेल खराब कर रही है. कांग्रेस एक मजबूत चेहरा पेश करने की कोशिश कर रही है और राजनीतिक हलकों में अटकलों के बावजूद तृणमूल के साथ किसी भी गठबंधन की बातचीत से इनकार किया है. कांग्रेस के रुख से बौखलाकर तृणमूल ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है.

तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने कहा, “टीएमसी कहती रही है कि वे गठबंधन के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस सम्राट की तरह स्वीकार करने और व्यवहार करने को तैयार नहीं है. गोवा में बीजेपी को हराना समय की मांग है. कोई भी बड़ा नहीं है. एआईटीसी अंतिम मील चलने से नहीं शर्माएगा और ही दोहराएगा.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget