एक्सप्लोरर

Goa Election: 46 साल के वकील Amit Palekar कौन हैं? जिन्हें केजरीवाल ने गोवा में AAP का CM चेहरा घोषित किया है, जानें सब कुछ

Goa Election 2022: 46 साल के अमित पालेकर एक वकील हैं और पिछले साल अक्टूबर में आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से पहले उनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी रही है.

Amit Palekar Profile News: वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अमित पालेकर (Amit Palekar) गोवा (Goa) में आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने पणजी में उनके नाम की घोषणा की. अरविंद केजरीवाल ने अमित पालेकर के नाम का एलान करते हुए कहा कि हमने कहा था कि हम आपको ऐसा चेहरा देंगे, जिसके दिल में गोवा बसता है, जिसका दिल गोवा के लिए धड़कता है और जो गोवा के लिए जान तक देने के लिए तैयार है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम अमित पालेकर को आप की तरफ से सीएम का चेहरा बना रहे हैं. इनको हर कोई जानता है, कोरोना के वक्त लोगों की खूब सेवा की. ओल्ड गोवा हैरिटेज के मुद्दे पर आमरण अनशन पर बैठ गए. इससे अच्छा गोवा को आज की तारीख़ में सीएम चेहरा नहीं मिल सकता.. मैं उम्मीद करता हूं कि भारी मतों से लोग इन्हें सीएम बनाएंगे और ये गोवा का विकास करेंगे."

कौन हैं अमित पालेकर?

46 साल के अमित पालेकर एक वकील हैं और पिछले साल अक्टूबर में आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से पहले उनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी रही है. आप ने अमित पालेकर को सेंट क्रूज़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है. अमित पालेकर का नाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वो भंडारी समाज से आते हैं. गोवा में करीब 35 फीसदी लोग भंडारी समाज से हैं.

इससे पहले अमित पालेकर ओल्ड गोवा हैरिटेज परिसर में अवैध तरीके से बनाए जा रहे एक बंगले के खिलाफ अनशन भी कर चुके हैं. उनके अनशन पर बैठने के कुछ दिनों बाद ही गोवा सरकार ने विवादित ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की थी, जिसके बाद अमित पालेकर ने अपना अनशन खत्म कर दिया था. उस अनशन के दौरान अरविंद केजरीवाल भी उनसे मिलने पंहुचे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित पालेकर की मां marces गांव की 10 साल तक सरपंच रह चुकी हैं. हालांकि पालेकर आप ज्वाइन करने से पहले किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं रहे हैं. कोरोना काल में लोगों की मदद करने और साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अमित पालेकर काफी एक्टिव रहे हैं. माना जाता है कि गोवा में लोग उन्हें खासा पसंद करते हैं.

UP Election: क्यों यूपी चुनाव में बीजेपी के लिए दूसरे चरण की ये 55 सीटें हैं बड़ा 'सिरदर्द', ये है वजह

UP Election 2022: समाजवादी पेंशन का ऐलान, अपर्णा यादव पर जवाब और चुनाव लड़ने पर भी बोले अखिलेश यादव - 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget