एक्सप्लोरर

Ghosi By-election 2023: I.N.D.I.A गठबंधन एक साथ मैदान में, जानें क्यों दिलचस्प है घोसी उपचुनाव

Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद घोसी उपचुनाव को 2024 से जोड़ कर इसे दिलचस्प बना दिए हैं.

UP Ghosi By-election 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा का उपचुनाव अगले हफ्ते 5 सितंबर को होने वाला है. सत्तारूढ़ और विपक्ष दोनों ने ही चुनाव जीतने की जोर आजमाइश कर रखी है. इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि इसमें विपक्षी दल सपा के साथ सभी इंडिया गठबंधन के साथी मैदान में प्रचार करने में लगी है. 

घोसी उपचुनाव देश में 2024 चुनाव से पहले एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच यूपी की सभी पार्टियों के लिए एक  खुद को साबित करने का एक मौका है. ये इंडिया गठबंधन में मजबूत भूमिका निभा रहे अखिलेश यादव की भी परीक्षा है, इसलिए इस उपचुनाव में पूरे यादव कुनबे ने अपनी ताकत झोंक दी है.

इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि चाचा शिवपाल  रामगोपाल के बाद सपा प्रमुख अखिलेश खुद इस क्षेत्र की रेकी में लगे हैं. 2017 से लेकर अब तक कई उपचुनाव हो चुके है. उसमें न तो अखिलेश, न ही उनका परिवार इतना सक्रिय रहा है, जितना घोसी में दिख रहा है. एक मैनपुरी को छोड़कर इतनी सक्रियता देखने को कभी नहीं मिली. 

लोकसभा चुनाव के पहले यह एक बड़ा टक्कर
घोसी उपचुनाव में इस बार सपा की सीट से सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. जिसको कांग्रेस, रालोद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का भी समर्थन मिल चुका है. ये सभी विपक्ष की घटक दल हैं और यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है. मतलब विपक्षी इंडिया अलायंस और बीजेपी की एनडीए गठबंधन में लोकसभा चुनाव के पहले यह एक बड़ा टक्कर होगा. 

अगर यह प्रयोग प्रयोग सफल हुआ तो इसे इंडिया गठबंधन चुनावी प्रचार के तौर पर अपना सकती है. अगर यहां से अखिलेश की पार्टी को सफलता नहीं मिलती, तो इसका मतलब यही होगा कि उनका यह फार्मूला कारगर नहीं है.

घोसी विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 37 हजार वोटर
घोसी विधानसभा में करीब 4 लाख 37 हजार वोटर हैं. इसमें 90 हजार के करीब मुस्लिम, 60 हजार दलित,77 हजार ऊंची जातियों के लोग हैं. इसमें 45 हजार भूमिहार ,16 हजार राजपूत और 6 हजार ब्राह्मण हैं, अन्य पिछड़ी जातियां हैं. कांग्रेस और बसपा के चुनाव में मैदान में न उतरने के कारण मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी को मिलने की उम्मीद की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण हो गया था. दारा सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के विजय राजभर से 20 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए. इस बार दारा सिंह के पाला बदलने से किसको फायदा होगा या किसे नुकसान? ये तो घोसी विधानसभा क्षेत्र की जनता 5 सितंबर के चुनाव के दिन करेगी, जिसके परिणाम दो दिन बार 8 सितंबर को जारी किए जाएंगें.

ये भी पढ़ें- BJP ने पीएम मोदी को बनाया 'टर्मिनेटर', लिखा- 'विपक्ष सोचता है कि प्रधानमंत्री हराना आसान है लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget