एक्सप्लोरर

Gujarat में 'AAP' को फर्स्ट टाइम वोटर दे सकते हैं बड़ा झटका, सर्वे ने चौंकाया

First Time Voters: गुजरात विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे वोटर्स को रिझाने पर सभी पार्टियों का जोर है. इस बीच नए मतदाताओं को लेकर एक ओपिनियन पोल के नतीजे 'आप' को मायूस कर रहे हैं.

Gujarat Election Opinion Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए पहली बार मतदान करने जा रहे वोटर (First Time Voters) आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका दे सकते हैं, ऐसी आशंका ओपिनियन पोल (Opinion Poll) के नतीजों से पैदा हुई है. 

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस बार (2022) के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 11.74 लाख है. कुल मतदाताओं के मुकाबले यह संख्या 2.39 फीसदी हैं. इनमें 18-19 वर्ष आयु के मतदाता हैं. पिछले चुनाव के मुकाबले फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या में कुछ कमी आई है लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि नए मतदाताओं का एक-एक वोट बेहद कीमती है. 

गुजरात में फर्स्ट टाइम वोटर किसे वोट करेगा?

नए मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी पार्टियां सोशल मीडिया पर जमकर जोर लगा रही हैं. इसी बीच एक ओपनियन पोल के नतीजों ने नए मतदाताओं का रुझान बताने की कोशिश की है. 

India TV-Matrize Opinion Poll के मुताबिक, सर्वेक्षण में सवाल पूछा गया कि गुजरात में फर्स्ट टाइम वोटर किसे वोट करेगा? इस पर जवाब मिला कि सबसे ज्यादा 47 फीसदी फर्स्ट टाइम वोटर बीजेपी को वोट देंगे. 32 फीसदी नए मतदाता कांग्रेस को वोट करेंगे. आम आदमी पार्टी के खाते में 15 फीसदी फर्स्ट टाइम वोटर्स के वोट आएंगे और अन्य की झोली ऐसे 6 फीसदी मत जाएंगे.

मतदाता संख्या में कितना अंतर?

चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार गुजरात में कुल मतदाताओं की संख्या 4.9 करोड़ है. जिनमें 2.35 करोड़ ऐसे मतदाता है जो 40 साल उम्र तक के हैं. 2017 के गुजरात विधानसभ चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 4.33 करोड़ थी. जिनमें 11.8 लाख यानी 2.7 फीसदी मतदाता पहली बार वोट डालने के लिए पंजीकृत हुए थे. 

'आप' की क्या है योजना?

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से सभी की जमानत जब्त हो गई थी. इस बार 'आप' ने सभी 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन सूरत पूर्व से कंचन जरीवाला की ओर से नामांकन वापस लिए जाने के बाद फिलहाल पार्टी के 181 प्रत्याशी मैदान में हैं. 

जानकार मानते हैं कि पंजाब के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी को गुजरात में पैठ बनाने की उम्मीद जगी है, इसलिए पार्टी चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं रख रही. गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव से 9 दिन पहले कांग्रेस को झटका, इस पार्टी में शामिल हुईं ये नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget