एक्सप्लोरर

...तो क्या सच हो जाएगा पीएम मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त हिन्दुस्तान’ का सपना?

नई दिल्ली: क्या देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है. क्योंकि एग्जिट पोल के मुताबिक जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं. उनमें मणिपुर को छोड़ दें तो बाकी के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में कांग्रेस की हालत खस्ती होती दिखाई दे रही है. मणिपुर चुनाव के एक्जिट पोल के मुताबिक वहां कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर है. पहले एक नज़र एक्जिट पोल पर डाल लेते हैं- यूपी का एग्जिट पोल यूपी में बीजेपी को 164-176, सपा गठबंधन को 156-169 सीटें, बीएसपी को 60-72 सीटें, अन्य के हिस्से 02-06 सीटें मिलने की संभावना है. पंजाब का एग्जिट पोल पंजाब में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अकाली-बीजेपी गठबंधन सरकार की विदाई होने वाली है. बड़ी बात ये कि पहली बार दिल्ली के बाहर केजरीवाल की पार्टी की ताकत पंजाब में दिखने वाली है. एग्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस नंबर एक की पार्टी बनेगी और आप नंबर दो पर रहेगी. उत्तराखंड का एग्जिट पोल यहां बीजेपी कांग्रेस के हाथ से सत्ता छीनती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 34 से 42 सीटें मिल सकती हैं. सत्ताधारी कांग्रेस को 23 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 3 से 9 सीटें जा सकती हैं. गोवा का एग्जिट पोल विभिन्न न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल की मानें तो गोवा में एक बार फिर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के मुताबिक गोवा में बीजेपी को 16 से 22 सीटें, कांग्रेस को 10 से 16 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और एमजीपी को 1 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं. मणिपुर का एग्जिट पोल विभिन्न न्यूज़ चैनल और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल की मानें तो मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. बीजेपी मणिपुर में कांग्रेस से सत्ता छीन सकती है. मणिपुर में बीजेपी को 25 से 31 सीटें, कांग्रेस को 17 से 23 सीटें और अन्य को 9 से 15 सीटें मिलती दिख रही हैं. साल 2014 के बाद से बुरा रहा है कांग्रेस का प्रदर्शन! 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 44 सीटों तक सिमट गई थी. लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस सरकार से बाहर हो गई. झारखंड और जम्मू.-कश्मीर में गठबंधन में शामिल कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने में नाकाम रहे. 2015 में कांग्रेस का दिल्ली विधानसभा से पूरी तरह सफाया हो गया. 2016 में असम और केरल भी कांग्रेस के हाथ से गए. पश्चिम बंगाल में वामदलों संग दोस्ती करने के बावजूद कांग्रेस की सीटें कम हो गईं. तमिलनाडु में द्रमुक का साथ भी कांग्रेस को मजबूत नहीं कर पाया. ऐसे में 2014 में जिस मोदी लहर की शुरुआत हुई थी वो लहर अभी बरकरार दिख रही है एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस मुक्त भारत की चर्चा के बीच आप ये भी जान लीजिए कि एग्जिट पोल के बाद देश के नक्शे पर कांग्रेस कहां कहां दिख रही है. कर्नाटक, पंजाब जहां एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस सबसे आगे है, हिमाचल, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम कांग्रेस के खाते में दिख रहे हैं. यानी देश की कुल आबादी के करीब साढ़े आठ फीसदी हिस्से पर ही कांग्रेस का कब्जा रह गया है. ...तो क्या सच हो जाएगा पीएम मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त हिन्दुस्तान’ का सपना? इन राज्यों में हैं बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, और गोवा यानी देश की कुल आबादी के करीब तिरेपन फीसद हिस्से पर बीजेपी का कब्जा हो जाएगा. ...तो क्या सच हो जाएगा पीएम मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त हिन्दुस्तान’ का सपना? इन राज्यों में है बीजेपी गठबंधन की सरकार ग्राफिक्स इनआंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल में बीजेपी गठबंधन की सरकार है जहां कुल आबादी के करीब पांच फीसद लोग रहते हैं. इस तरह से पूरे देश के नक्शे पर गौर करें तो कुल आबादी के करीब 58 फीसद हिस्से पर बीजेपी और गठबंधन का राज हो जाएगा जो कि एग्जिट पोल से पहले करीब तैंतालीस फीसद ही था. ...तो क्या सच हो जाएगा पीएम मोदी का ‘कांग्रेस मुक्त हिन्दुस्तान’ का सपना? कांग्रेस पर बीजेपी का पलड़ा भारी तस्वीर बिल्कुल साफ है देश की आबादी के करीब 58 फीसदी हिस्से पर बीजेपी गठबंधन और करीब साढ़े आठ फीसदी हिस्से पर ही कांग्रेस का कब्जा है. मतलब कांग्रेस पर बीजेपी का पलड़ा भारी है. अब सवाल ये है कि क्या देश वाकई में कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसकी बात पीएम मोदी दो हजार चौदह के लोकसभा चुनाव से ही कर रहे हैं. यह भी पढ़ें- ABP एग्जिट पोल- यूपी से BJP के लिए अच्छी खबर लेकिन मायावती हो सकती हैं ‘किंगमेकर’ ABP एग्जिट पोल: जानें- किस चैनल के मुताबिक किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं Exit Poll: जानिए- किस एग्जिट पोल के मुताबिक BJP को यूपी में मिल सकती हैं 300 से ज्यादा सीटें Exit Poll: किसी को नहीं मिला बहुमत तो यूपी में बन सकती है बुआ और बबुआ की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget