एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: 10 पोल एजेंसियों में से तीन ने NDA को दिया 400 पार, जानिए बाकी में क्या रहा 'INDIA' का हाल

वोटिंग खत्म होते ही सभी मीडिया चैनल्स ने अपना-अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है. 3 चैनल्स और एजेंसियों के मुताबिक एनडीए 400 का आंकड़ा हासिल कर सकता है. वहीं एक प्लेटफॉर्म ने 'इंडिया' को बहुमत दिया है.

Exit poll 2024: 1 जून को सातवें चरण के लिए वोटिंग खत्म होते ही सभी सर्वे एजेंसियों और मीडिया चैनल्स ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया. जारी किए गए पोल्स में से ज्यादातर में एक बार फिर NDA की सरकार बनती नजर आ रही है. पोल एजेंसियों में कई ऐसी एंजेसीज भी हैं जो NDA को 400 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं. वहीं एक मीडिया प्लेटफॉर्म ने NDA नहीं बल्कि इंडिया अलायंस को बहुमत का आंकड़ा दिया है.

देश के 10 चैनल्स/एजेंसीज ने एग्जिट पोल में एनडीए को 300 से अधिक सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. इनमें से तीन ऐसे एजेंसीज ने एनडीए को 400 सीटें दी हैं.

 इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 371-401 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया को 109-139 सीटें मिलने का अनुमान है. 'जन की बात' के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, एनडीए को 362-392 सीटें और 'इंडिया' को 141-161 सीटें मिल सकती हैं. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 281-350 और इंडिया गठबंधन को 145-201 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े हमेशा सही नहीं होते हैं.

न्यूज 24-टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 335 सीटें मिलने की संभावना है. साथ ही NDA को 400 से अधिक सीटें मिल सकती है. वहीं, कांग्रेस को 50 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, इंडिया गठबंधन को 107 सीटें मिलने की बात कही गई है और अन्य के खाते में 36 सीटें आ सकती है.

सीएनएक्स ने भी एनडीए को 400 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. सीएनएक्स के एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए 371-401 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन 109-139 सीटों पर तो अन्य 28-38 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

वहीं डीबी लाइव ने एक मात्र ऐसा एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन को 255 से 290 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 207-241 सीटों पर तो अन्य को 29-51 सीटों पर जीत मिल सकती है.

इससे पहले शनिवार को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के बीच INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक दिल्ली में हुई. इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295 सीट से ज्यादा जीतेगा. ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई थी. इसमें लोकसभा चुनाव की समीक्षा हुई थी. खड़गे ने बताया कि करीब ढाई घंटे ये मीटिंग चली थी जिसमें कई मुद्दों पर बात हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget