एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले VVPAT मशीन गायब होने से मचा हड़कंप, जानें यहां कब होनी है वोट‍िंग

Lok Sabha Elections 2024: असम की दरांग-उदलगुरी संसदीय सीट पर चुनाव दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को होंगे. इस सीट के साथ दीफू, करीमगंज, स‍िलचर और नागांव लोकसभा सीटों पर भी इस द‍िन मतदान होगा.   

Lok Sabha Elections 2024: पूर्वोत्तर के असम राज्‍य की 14 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण के अंतर्गत 5 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, लेक‍िन चुनाव से पहले दर्रांग-उदलगुरी लोकसभा सीट (Darrang-Udalguri Parliamentary) के भेरगांव से एक वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीन के कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है. वीवीपैट मशीन के गायब होने के बाद लोकसभा चुनाव की पारदर्श‍ित पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

दरअसल, असम की दरांग-उदलगुरी संसदीय सीट पर चुनाव दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को होंगे. इस सीट के अलावा दीफू, करीमगंज, स‍िलचर और नागांव लोकसभा सीट पर भी इस द‍िन ही वोट डाले जाएंगे. असम में आख‍िरी चरण का चुनाव 7 मई को तीसरे चरण के तहत होगा ज‍िसमें कोकराझार, धुबरी, बारपेटा और गुवाहाटी लोकसभा सीटें प्रमुख रूप से शामि‍ल हैं. इन सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 जून, 2024 को घोष‍ित होंगे.    

लोकतांत्र‍िक प्रक्र‍िया में व‍िश्‍वास बनाने को तत्‍काल जांच की मांग  

इंड‍िया टुडे एनई की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन शेड्यूल के मुताब‍िक, भेरगांव को कुल 267 मशीनें आवंटित की गई थीं, जिनमें से एक मशीन के बारे में फ‍िलहाल पता नहीं चल पा रहा है. चुनावी प्रक्र‍िया की सुचिता और पारदर्श‍िता को सुन‍िश्‍च‍ित करने के ल‍िए इस मामले की तत्‍काल जांच करने की मांग भी की गई है. इसका तुरंत समाधान करने पर भी जोर देने की मांग की जा रही है ज‍िससे क‍ि लोकतांत्र‍िक प्रक्र‍िया में अव‍िश्‍वास पैदा नहीं हो. 

'ड्यूटी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्‍त'

इस मामले में असम के मुख्‍य न‍िर्वाचन अध‍िकारी (सीईओ) ने कहा कि उदलगुरी जिले की एक वीवीपैट मशीन की कमी को लेकर मीड‍िया में कुछ र‍िपोर्ट प्रसार‍ित हुई हैं. इस मामले में पहले ही जांच शुरू कर दी गई है. सीईओ ने कहा कि ईवीएम को लेकर क‍िसी भी तरह की गड़बड़ी या कोताही बरती जाती है, तो वो कतई बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. इसको लेकर साफ और स्‍पष्‍ट आदेश जारी क‍िए गए हैं. ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के ख‍िलाफ भी सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़ें: Sania Mirza: क्या असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं सानिया मिर्जा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget