एक्सप्लोरर

Election Fact Check: मुस्लिमों के खिलाफ भाषण देने वाले पीसी जॉर्ज नहीं हैं कांग्रेस के नेता, जानिए किससे है कनेक्शन, क्या है वीडियो का सच

Fact Check: वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि पीसी जॉर्ज कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं. वीडियो भी 2022 का है, तब वह अपनी पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का हिस्सा थे. अब इसका विलय BJP में हो चुका है.

PC George Viral Video Fact Check: केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज का करीब दो साल पुराना एक हेट स्पीच इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर करने वाले दावा कर रहे हैं कि यह केरल कांग्रेस के नेता पीसी जॉर्ज हैं और यह केरल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

बूम ने जब मामले की पड़ताल की तो पाया कि पीसी जॉर्ज केरल कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं. यह साल 2022 का वीडियो है, तब वह अपनी पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का हिस्सा थे, जिसका विलय इसी साल जनवरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हो गया.

केरल की पूंजर सीट से 7 बार विधायक रह चुके केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज का यह पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल है. हमने पाया कि लगभग 2 मिनट के इस वीडियो में जॉर्ज समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बातें बोल रहे हैं.

वीडियो में क्या किया जा रहा दावा?

वीडियो को एक्स पर भाजपा समर्थक यूजर Jitendra pratap singh ने शेयर करते हुए लिखा, 'केरल कांग्रेस के नेता पीसी जॉर्ज ने कहा कि सभी ईसाईयों और हिंदुओं को मुसलमानों के रेस्टोरेंट और होटल में कभी भी खाना खाने नहीं जाना चाहिए क्योंकि मुसलमान व्यवसायी खानों में कई तरह की दवाएं मिलाकर हिंदुओं और ईसाइयों को नपुंसक बनाकर इस देश की सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं. उन्होंने अपने बात के उदाहरण में श्रीलंका के डॉक्टर का भी नाम लिया. उन्होंने जो कहा इस बहस में न जाते हुए आप यह सोचिए यह व्यक्ति कोई मामूली व्यक्ति नहीं है यह केरल सरकार में पूर्व मंत्री रह चुका है.


Election Fact Check: मुस्लिमों के खिलाफ भाषण देने वाले पीसी जॉर्ज नहीं हैं कांग्रेस के नेता, जानिए किससे है कनेक्शन, क्या है वीडियो का सच

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक में 2022 का निकला वायरल वीडियो

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के की फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए हमें मलयाली न्यूज वेबसाइट मध्यामं (Madhyamam) की एक रिपोर्ट मिली. 30 अप्रैल 2022 की इस रिपोर्ट में बताया गया कि अनंतपुरी हिंदू महासम्मेलन के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज ने मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था. इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलती-जुलती तस्वीर देखी जा सकती है. वीडियो के पीछे पोस्टर में भी साल 2022 लिखा देखा जा सकता है.


Election Fact Check: मुस्लिमों के खिलाफ भाषण देने वाले पीसी जॉर्ज नहीं हैं कांग्रेस के नेता, जानिए किससे है कनेक्शन, क्या है वीडियो का सच

फिर हमने दावे से संबंधित कीवर्ड्स के जरिए कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स की तलाश की. 1 मई 2022 को नवभारत टाइम्स और आजतक में पब्लिश रिपोर्ट्स में भी यही बताया गया कि उन्होंने अनंतपुरी में एक हिंदू महासम्मेलन में मुस्लिमों के खिलाफ इस तरह के भड़काऊ भाषण दिए थे. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि उस समय इस घटना पर कांग्रेस ने राज्य सरकार से पीसी जॉर्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद तिरुवनंतपुरम फोर्ट पुलिस ने जॉर्ज को हिरासत में ले लिया था. हालांकि उसी दिन उन्हें जमानत भी मिल गई थी.

सात बार विधायक रहे पीसी जॉर्ज कई दलों में गए

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, पीसी जॉर्ज का राजनीतिक सफर देखें तो वह केरल के कोट्टायम जिले स्थित पूंजर सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं. इस बीच जॉर्ज केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), और केरल कांग्रेस (सेक्युलर) जैसी विभिन्न पार्टियों का हिस्सा रहे हैं.

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार के कार्यकाल में 2011 से 2015 तक पीसी जॉर्ज केरल विधानसभा के चीफ व्हिप भी रहे. पर वह कभी भी केरल सरकार में मंत्री नहीं रहे, जैसा कि दावा किया गया है. साल 2017 में उन्होंने अपनी पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी बनाई. 2021 में केरल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें एलडीएफ के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था और यह दूसरे स्थान पर रहे थे.

वर्तमान परिदृश्य पर नजर डालें तो फिलहाल पीसी जॉर्ज भाजपा के साथ हैं. इसी साल जनवरी में उनकी पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का भाजपा में विलय हो गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी पीसी जॉर्ज के विलय से संबंधित 31 जनवरी 2024 की एक पोस्ट देखी जा सकती है.

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

ये भी पढ़ें

Election Fact Chek: क्या गुजरात के सीईओ ने ईवीएम की गड़बड़ी का दिया लाइव डेमो, जानिए वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

 

Disclaimer: This story was originally published by boomlive and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget