एक्सप्लोरर

Election Fact Check: 400 सीट जीतने के बाद पीएम मोदी बदल देंगे देश का संविधान, किरोड़ी लाल मीणा ने क्यों कहा ऐसा, क्या है इस वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि बीजेपी के सीनियर नेता किरोड़ी लाल मीणा कह रहे हैं कि मोदी जी 400 पार करेंगे, तो आरक्षण को भी खत्म करेंगे और संविधान को भी बदल देंगे.

Kirodi Lal Meena Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राजस्थान सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह बोलते दिख रहे हैं कि, मोदी जी 400 पार करेंगे, तो आरक्षण को भी खत्म करेंगे और संविधान को भी बदल देंगे. यूजर्स ने वीडियो को सच मानते हुए इस दावे के साथ शेयर किया है कि बीजेपी सरकार के मंत्री भी संविधान बदलने को लेकर सच्चाई बता रहे हैं. हम वीडियो को इस कैप्शन के साथ देख सकते हैं…

भाजपा आरक्षण और संविधान खत्म करने की कसम खा चुकी है. संविधान बदलने के अपने प्रण को सभी भाजपा नेता लगातार दोहरा रहे हैं. राजस्थान के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को सुनें- “मोदी जी 400 पार करेंगे तो आरक्षण ख़त्म करेंगे और #संविधान को भी बदल देंगे”

#एलेक्ट्रोल बांड स्कैम #बेरोजगारी #महँगाई #जुमला

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

क्या निकला पड़ताल में?

हमने इस वीडियो की पड़ताल शुरू की. शुरुआत में यह नोटिस किया कि मीणा के सामने जो माइक है उसपर ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ लिखा हुआ है. इसको मुख्य आधार मान कर हमने वीडियो की खोज शुरू की. हमें ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ का यूट्यूब चैनल मिला,  जहां पर वीडियो का लंबा वर्जन 22 अप्रैल 2024 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो के टाइटल में कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही ये लिखा हुआ है, जबकि इस वीडियो में मीणा साफ तौर पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बोल रहे हैं कि,  कांग्रेस ने भ्रम फैला दिया कि अगर मोदी जी 400 पार करेंगे तो आरक्षण को खत्म करेंगे और संविधान को भी बदल देंगे. ये भ्रम योजनाबद्ध तरीके से पूरे देश भर में चलाया जा रहा है और गुमराह करके भोले-भाले लोगों का वोट लेना चाहते हैं और मोदी जी ने खुद बाड़मेर में कह दिया कि अगर भीमराव अंबेडकर भी खुद इस धरती पर आ जाएं तो भी संविधान को नहीं बदल सकते. अमित शाह भी कह गए कि आरक्षण के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी नहीं की जाएगी. ये आश्वासन मैं विशेष तौर पर अपने एससी-एसटी के भाइयों देने आया हूं. वह आश्वस्त हैं और उन्होंने भरोसा दिया है कि वे 26 तारीख को कमल का बटन दबाकर, ओम बिड़ला जी को विजयी बनाएंगे.

इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि वह कांग्रेस पर लोगों के बीच में भ्रम फैलाने वाली बात कर रहे थे.

आर्काइव

अंत में हमारी ओर से किए गए वीडियो विश्लेषण से ये बात स्पष्ट हो जाती है कि अगर मोदी जी 400 पार करेंगे तो आरक्षण को खत्म करेंगे और संविधान को भी बदल देंगे वाले वीडियो के हिस्से को बीच से काट कर भ्रामक तरीके से फैलाया गया है.

 

क्या निकला निष्कर्ष?

तथ्यों के जांच के हाद हमने वायरल वीडियो को अधूरा पाया है, जिसमें से एक हिस्से को काट कर झूठ फैलाया जा रहा है. मूल वीडियो में बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने संविधान पर कांग्रेस के लिए, ये कहा था कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैला रही है कि, अगर मोदी जी 400 पार करेंगे तो आरक्षण को खत्म करेंगे और संविधान को भी बदल देंगे. ऐसे में साबित होता है कि मीणा के अधूरे बयान को गलत संदर्भ से शेयर किया गया है.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: राहुल गांधी ले रहे प्रधानमंत्री पद की शपथ, जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का सच

 

Disclaimer: This story was originally published by factcrescendo and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget