एक्सप्लोरर

ये है लोकतंत्र का महापर्व: अरुणाचल के इकलौते वोटर के लिए 39 KM का तंग रास्ता तय करेंगे चुनावकर्मी

मालोगाम में काफी कम परिवार रहते हैं, चुनाव कराने वाले अधिकारियों को हायूलियांग से मालोगाम मतदान केंद्र तक पैदल चलकर जाना होगा और इसमें पूरा एक दिन लगेगा.

ईटानगर: लोकतंत्र में एक-एक व्यक्ति का वोट काफी मायने रखता है. इस बात को बखूबी ध्यान में रखते हुए चुनावकर्मी अरुणाचल प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर एकमात्र मतदाता तक मुश्किल भरे रास्तों से चुनाव के दिन पहुंचेंगे, ताकि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके. सोकेला तायांग नाम की एक महिला अपने बच्चों के साथ मालोगाम में रहती है, जो कि अन्जाव जिला मुख्यालय हायूलियांग से 39 किलोमीटर दूर है. यह क्षेत्र हायूलियांग विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है.

सूत्रों के मुताबिक, मालोगाम में काफी कम परिवार रहते हैं और सोकेला को छोड़कर यहां के अन्य मतदाताओं के नाम अन्य मतदान केंद्रों पर पंजीकृत हैं. राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने कहा, ‘‘ 2014 के चुनाव के दौरान इस मतदान केंद्र पर दो मतदाता थे. लेकिन कुछ कारणों से सोकेला के पति जानेलम तियांग ने अपना नाम इसी क्षेत्र के किसी अन्य मतदान केंद्र पर पंजीकृत करा लिया.’’

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी लाइकेन कोयू ने बताया कि चुनाव कराने वाले अधिकारियों को हायूलियांग से मालोगाम मतदान केंद्र तक पैदल चलकर जाना होगा और इसमें पूरा एक दिन लगेगा. कोयू ने कहा, ‘‘ चुनाव कराने वाले अधिकारियों को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र पर रहना पड़ सकता है क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि वह कब मतदान करने आएगी. हम किसी पर जल्दी वोट डालने का दबाव नहीं डाल सकते हैं.'

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में ही हो रहे हैं. राज्य में चार लाख महिलाओं समेत 7.94 लाख मतदाता 11 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं. राज्य में 11 मतदान केंद्र विशेष तौर पर महिलाओं के लिए स्थापित किए गए हैं. राज्य में 2,202 मतदान केंद्रों पर 10 से कम मतदाता हैं.

यह भी पढ़ें-

पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने 'जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स' पार्टी बनाई, शेहला रशीद सदस्य बनी

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की तरफ से घोषित 5 लोकसभा उम्मीदवारों में 3 मौजूदा विधायकों को टिकट

दिल्ली: AAP के सभी सातों सीटों पर उम्मीदवार घोषित, पश्चिमी दिल्ली से बलबीर जाखड़ को मिला टिकट

जानिए- चुनावों में किन-किन खिलाड़ियों ने आजमाई अपनी किस्मत, किसको मिली जीत और किसको हार

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget