एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग को भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए- शीला दीक्षित

दीक्षित ने यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि अपने निंदनीय बयान के बावजूद बीजेपी के किसी शीर्ष नेता ने प्रज्ञा की निंदा नहीं की. उन्होंने एक बयान में कहा, ''उसके (प्रज्ञा के) जहरीले बयान के लिए मोदी और शाह को खुद ही उसकी उम्मीदवारी वापस ले लेनी चाहिए थी.''

नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को मांग की कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाली भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी चुनाव आयोग को रद्द कर देनी चाहिए. दीक्षित ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर प्रज्ञा को चुना था और उनके अत्यंत निंदनीय बयान के लिए मोदी-शाह को ही नैतिक तौर पर जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह गोडसे को देशभक्त करार देकर महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए प्रज्ञा को कभी माफ नहीं करेंगे. उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार दीक्षित ने कहा, ''महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार देने को लेकर चुनाव आयोग को भोपाल से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए.'' उन्होंने एक बयान में कहा, ''उसके (प्रज्ञा के) जहरीले बयान के लिए मोदी और शाह को खुद ही उसकी उम्मीदवारी वापस ले लेनी चाहिए थी.''

दीक्षित ने यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि अपने निंदनीय बयान के बावजूद बीजेपी के किसी शीर्ष नेता ने प्रज्ञा की निंदा नहीं की. दिल्ली की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''ऐसी व्यक्ति न केवल संसदीय चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है बल्कि वह सभ्य समाज का हिस्सा बनने लायक भी नहीं है.''

23 मई को न्याय और जनता की अवाज की जीत होगी- प्रियंका गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget