एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, चुनाव आयोग ने इसलिए नोटिस भेजा

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस भेजा है. केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक का वक्त दिया गया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है. चुनाव आयोग ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को यह नोटिस बीजेपी की शिकायत पर भेजा है. बीजेपी का आरोप है केजरीवाल ने तीस हजारी कोर्ट में एक सभा को संबोधित करते हुए मोहल्ला क्लिनिक बनाने का वादा किया.

बीजेपी का कहना है, ''13 जनवरी को तीस हजारी में सभा संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर उन्हें जमीन मिले तो वह कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मोहल्ला क्लिनिक बना सकते हैं.'' चुनाव आयोग का मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा वादा करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है. केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे तक का वक्त दिया गया है. बता दें कि 6 जनवरी को दिल्ली चुनाव का एलान होने के साथ ही राज्य में आचार संहिता लग गई थी और यह 8 फरवरी को शाम 5 बजे मतदान होने तक जारी रहेगी.

दिल्ली चुनाव: बीजेपी आज जारी कर सकती है घोषणापत्र, इन तीन मुद्दों पर रह सकता है फोकस

इससे पहले चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर के नफरत फैलाने वाले बयानों पर भी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने ना सिर्फ अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटवाने का आदेश दिया, बल्कि दोनों नेताओं के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगाई. अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगाया है, जबकि प्रवेश वर्मा पर 96 घंटे की रोक लगी है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होने जा रहा है, जबकि नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget