एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: बीजेपी आज जारी कर सकती है घोषणापत्र, इन तीन मुद्दों पर रह सकता है फोकस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब सिर्फ 8 दिन का वक्त बचा है. बीजेपी के घोषणापत्र में प्रदूषण के अलावा यमुना की सफाई के मुद्दे को अहम जगह मिल सकती है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 दिन बाद वोटिंग होनी है. दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच माना जा रहा है. हालांकि मतदान से 8 दिन पहले तक आम आदमी पार्टी और बीजेपी की तरफ से घोषणापत्र जारी नहीं किया गया है. बीजेपी शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है. बीजेपी के घोषणापत्र में तीन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है. इनमें झुग्गीवालों के लिए घर, यमुना रिवरफ्रंट और प्रदूषण मुक्त दिल्ली शामिल हो सकते हैं. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में लोगों के सुझाव लेने के लिए 'मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव' कार्यक्रम शुरू किया था.

बीजेपी अपने घोषणापत्र में 'झुग्गी मुक्त दिल्ली' को स्थान दे सकती है. 'जहां झुग्गी, वहां मकान' बीजेपी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है, जो दिल्ली चुनाव के लिए भी घोषणापत्र में जगह बना सकता है. हालांकि यह एक केंद्रीय योजना है, लेकिन बीजेपी आठ फरवरी को दिल्ली के चुनावों में इसे भुनाना चाहेगी.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, जो दिल्ली में भाजपा के प्रचार अभियान से निकटता से जुड़े रहे हैं, पहले ही कह चुके हैं कि केंद्र सरकार जहां झुग्गी, वहां मकान योजना के तहत झुग्गियों में किराए पर रहने वाले लोगों को भी फ्लैट मुहैया कराएगी. इससे कम से कम 10 लाख लोगों को लाभ होने की उम्मीद है और यही कारण है कि इसे भाजपा अपने चुनावी वादों में शामिल करना चाहेगी.

प्रदूषण बन सकता है अहम मुद्दा

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, "जहां कहीं भी कोई झुग्गी-बस्ती है, गरीबों को आवास योजना के तहत दो कमरों का घर मिलेगा. उन्हें गैस व पानी के कनेक्शन और शौचालय जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. अब बाहर ठंड में कोई नहीं मरेगा."

इसके साथ ही यमुना रिवरफ्रंट भी प्रमुख मुद्दा है, जिसे बीजेपी गुजरात में साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर दिल्ली में लाने का वादा करते हुए चुनावी घोषणापत्र में शामिल कर सकती है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), जो बीजेपी के नेतृत्व वाले केंद्र के शहरी विकास मंत्रालय के तहत आता है, पहले से ही यमुना रिवरफ्रंट के 1,500 हेक्टेयर क्षेत्र को विकसित करने के मिशन पर लगा है. डीडीए नदी के पारिस्थितिकीय तंत्र को बहाल करने के लिए क्षेत्र के लैंडस्केपिंग, हरियाली और वृक्षारोपण के लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा.

उत्तराखंड से निकलने वाली यमुना नदी दिल्ली में 50 कि. मी. की दूरी या अपनी कुल 1,376 कि. मी. की यात्रा का 3.6 फीसदी कवर करती है. यमुना की सफाई बीजेपी या किसी भी दल के लिए एक बड़ी चुनौती जरूर होगी, मगर पार्टी इसे दिल्ली के चुनावी वादों में शुमार करना चाहेगी.

इसके अलावा प्रदूषण मुक्त दिल्ली भी एक अन्य प्रमुख मुद्दा है, जिस पर बीजेपी द्वारा ध्यान दिए जाने की संभावना है. जिन दिनों दिल्ली के आसपास खूब पराली जलाई जा रही थी, उस समय पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने लोगों के गुस्से को भांप लिया और लाजपत नगर इलाके में हवा शुद्ध करने वाले एक बड़ा प्यूरीफायर लगवा दिया. इसलिए इसकी भी संभावना बनती है कि भाजपा इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र में शामिल कर सकती है.

गठबंधन में चुनाव लड़ रही है बीजेपी

बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए एलजेपी और जेडीयू के साथ गठबंधन किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि दो सीटों पर जेडीयू और एक सीट पर एलजेपी चुनाव लड़ रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 11 फरवरी को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget