एक्सप्लोरर

आचार संहिता उल्लंघन: पुलवामा के शहीदों, बालाकोट एयर स्ट्राइक वाले बयान पर PM को मिली क्लीन चिट

बता दें कि कल ही चुनाव आयोग ने पीएम के वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान पर भी क्लीटचिट दे दी थी. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं जबकि खुद आयोग ने इस पर पाबंदी लगाई है.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के लातूर में दिए बयान उस बयान पर क्लीनचिट दे दी है जिसमें पीएम ने अपना पहला वोट पुलवामा के शहीदों और बालाकोट एयरस्ट्राइक करने वाले जवानों को समर्पित करने को कहा था. चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 अप्रैल को दिए इस बयान में प्रधानमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया. कांग्रेस ने पीएम के इस बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं जबकि खुद आयोग ने इस पर पाबंदी लगाई है. बता दें कि कल ही चुनाव आयोग ने पीएम के वर्धा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान पर भी क्लीटचिट दे दी थी.

लातूर में प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए आयोग ने कहा, ''परामर्शों, आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के अनुरूप मामले का विस्तार से परीक्षण किया गया. उस्मानाबाद संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी की ओर से भाषण की 11 पन्नों की प्रमाणित प्रति भेजी गयी थी जिसका परीक्षण किया गया. इसके बाद आयोग का विचार है कि इस मामले में मौजूदा परामर्शों / प्रावधानों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है.'' माना जाता है कि महाराष्ट्र के स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग से कहा था कि मोदी का बयान पहली नजर में उसके आदेश का उल्लंघन करता है जिसमें पार्टियों से प्रचार के दौरान सशस्त्र बलों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया था.

प्रधानमंत्री ने लातूर की रैली में क्या कहा था? महाराष्ट्र के लातूर जिले में नौ अप्रैल को एक रैली के दौरान पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं कहा था, ''आपका पहला वोट बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों के लिए समर्पित हो सकता है क्या? आपका पहला वोट पुलवामा में शहीद हुए वीरों के नाम समर्पित हो सकता है क्या?' मैं फर्स्ट टाइम वोटर्स (पहली बार वोट करने वाले मतदाता) को कहना चाहता हूं कि आप 18 साल के हो गए हैं और आप अपना पहला वोट देश के लिए दीजिए. देश को मजबूत बनाने के लिए दीजिए, एक मजबूत सरकार बनाने के लिए दीजिए.''

पीएम ने इस रैली में धारा जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है. प्रधानमंत्री ने कहा था, ''कांग्रेस कह रही है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 कभी नहीं हटाई जाएगी. जो बात कांग्रेस का ढकोसला पत्र कह रहा है, वही बात पाकिस्तान भी कह रहा है. जम्मू कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री की बात करने वाले लोग क्या जम्मू-कश्मीर के हालात सुधार पाएंगे? इनकी सच्चाई देश के हर व्यक्ति को समझनी चाहिए. अपने वोट बैंक और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इन लोगों ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है..''

प्रधानमंत्री ने वर्धा की रैली में क्या कहा था? रैली में पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि कांग्रेस ने 'हिंदू आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हिंदुओं के अपमान का आरोप लगाया था. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अमेठी के अलावा वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के नेता अब बहुसंख्यकों की आबादी वाले निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने में डर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget