एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाएगा इलेक्शन कमीशन, तहसीन पूनावाला ने की थी शिकायत

चुनाव आयोग ने कहा है कि दोष सिद्ध होने पर चुनाव न लड़ने का प्रावधान है न की आरोपी होने पर और साध्वी प्रज्ञा अभी मालेगंव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं, दोषी नहीं.

नई दिल्लीः चुनाव आयोग भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर किसी तरह की रोक नहीं लगाएगा. कानून के तहत साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर इलेक्शन कमीशन रोक नहीं लगा सकता है. भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ आज तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी.

दरअसल साध्वी प्रज्ञा किसी भी मामले में दोषी सिद्ध नहीं हुई हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि दोष सिद्ध होने पर चुनाव न लड़ने का प्रावधान है न की आरोपी होने पर और साध्वी प्रज्ञा अभी मालेगंव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं, दोषी नहीं.

मालेगांव ब्लास्ट मामला मालेगांव ब्लास्ट के आरोप में साध्वी प्रज्ञा को साल 2008 में गिरफ्तार किया गया और उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2017 में जमानत दे दी थी. हालांकि साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव धमाके मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा अभी राहत नहीं मिली है.

तहसीन पूनावाला ने की थी साध्वी प्रज्ञा के चुनाव लड़ने पर रोक की मांग आज कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के खिलाफ चुनाव आयोग में अर्जी दी है. उन्होंने कहा है कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव लड़ने से रोका जाए. उनके मुताबिक साध्वी की उम्मीदवारी ध्रुवीकरण करने की कोशिश है.

तहसीन पूनावाला ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है और उसमें लिखा है कि मैंने इलेक्शन कमीशन को एक पत्र लिखा है जिसमें मैंने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से रोका जाए क्योंकि उन पर आतंकवाद से जुड़े होने के आरोप हैं. हार्दिक पटेल को भी दंगे फैलाने के आरोप में ईसी ने चुनाव लड़ने से रोका है. मैं किसी राजनीतिक पार्टी का सदस्य नहीं हूं.

तहसीन पूनावाला ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के खिलाफ EC में अर्जी दी

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस का दावा- BJP विधायक की हत्या का मास्टरमाइंड ढेर

मध्य प्रदेशः कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

क्या प्रियंका गांधी वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव? राहुल गांधी ने न इनकार किया न इकरार

दिल्ली में BJP मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget