एक्सप्लोरर

DUSU Election Result: डूसू में ABVP की जीत उस विचारधारा में विश्वास को दर्शाती है जो राष्ट्रहित को पहले रखती है: अमित शाह

DUSU Election Result 2023: कोरोना वायरस की वजह से डूसू चुनाव पिछले तीन साल से नहीं हुए थे. आखिरी बार चुनाव 2019 में हुए थे. NSUI ने एक सीट जीती है.

DUSU Election Result 2023: बीजेपी समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में केंद्रीय पैनल की चार सीटों में से तीन पर एकतरफा जीत दर्ज की है. इस जीत से बीजेपी काफी खुश नजर आ रही है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह जीत उस विचारधारा में युवा पीढ़ी के विश्वास को दर्शाता है जो राष्ट्रीय हित को पहले रखती है.

डूसू चुनाव परिणाम के बाद अमित शाह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने पोस्ट में लिखा, “उम्मीद है कि निर्वाचित सदस्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को जीवित रखने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करते रहेंगे.”

कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई

अमित शाह ने आगे लिखा, "दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की प्रचंड जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. यह जीत राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली विचारधारा में युवा पीढ़ी के विश्वास को दर्शाती है. मुझे पूरा विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों और युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को जीवित रखने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करना जारी रखेंगे."

बीजेपी प्रमुख नड्डा ने भी सभी को सराहा

वहीं, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने भी एबीवीपी को इस जीत पर बधाई दी. उन्होंने भी एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से प्रेरित होकर ABVP ने हमेशा हमारे युवाओं के दिलों में राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा की लौ जलाई है. मैं डूसू चुनाव में जोरदार जीत के लिए एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. यह जीत हमारी युवा पीढ़ी के बीच 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा की सर्वव्यापी स्वीकृति का प्रतीक है, जो हमारे देश के कल को आकार देगी.”

ऐसा रहा डूसू का रिजल्ट

एबीवीपी ने डूसू चुनाव में तीन सीटों (अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव) पर कब्जा जमाया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. एबीबीपी के तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया विजेता रहे, जबकि सचिव पद पर एबीवीपी की अपराजिता और संयुक्त सचिव पद पर सचिन बासला ने जीत हासिल की.

तीन साल बाद हुए थे चुनाव

DUSU चुनाव आखिरी बार 2019 में हुए थे. कोरोना की वजह से 2020 और 2021 में चुनाव नहीं हो सके ते, जबकि 2022 में शैक्षणिक कैलेंडर में संभावित व्यवधान के कारण चुनाव नहीं हो सके थे. इस बार डूसू चुनाव के लिए शुक्रवार (22 सितंबर 2023) को वोटिंग हुई थी.

ये भी पढ़ें

रमेश बिधूड़ी के भड़कने से पीएम मोदी का क्या है कनेक्शन? निशिकांत दुबे ने बताई वजह, दानिश अली पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget