एक्सप्लोरर

सर्वे: यूपी में NDA पर भारी पड़ सकता है बुआ-बबुआ का महागठबंधन, जानें किसको मिलेंगी कितनी सीटें

एबीपी न्यूज़- सी वोटर सर्वे के मुताबिक, एनडीए को साल 2014 के मुकाबले इस बार 44 सीटों का नुकसान हो रहा है और एनडीए को 41 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज लोकसभा की तारीखों का एलान कर दिया है. लोकसभा सीटों के लिहाज से देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक चुनाव होंगे. इस बीच ABP न्यूज़ ने C-वोटर के साथ मिलकर देश का मूड जानने की कोशिश की है. भारतीय राजनीति को लेकर हमेशा कहा गया है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है और ये बड़ी हकीकत भी है. देश की सबसे बड़ी रियासत में जिस पार्टी का झंडा बुलंद होता है, उसकी गूंज दिल्ली में तक सुनी जाती है. सर्वे के मुताबिक यूपी में मायावती, अखिलेश और अजित सिंह का महागठबंधन बीजेपी नीत एनडीए पर भारी पड़ सकता है. किसको मिलेंगी कितनी सीटें? यूपी में अगर आज चुनाव हुए तो एबीपी न्यूज़- सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 41 फीसदी, महागठबंधन को 43 फीसदी और यूपीए को 10 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. वहीं सीटों की बात करें तो बीजेपी नीत एनडीए को 29 सीटें, मायावती-अखिलेश और अजित के महागठबंधन को सबसे ज्यादा 47 सीटें और कांग्रेस नीत यूपीए को मात्र 4 सीटें मिलने के आसार हैं. इस सर्वे से साफ संकेत है कि एनडीए को साल 2014 के मुकाबले इस बार 44 सीटों का नुकसान हो रहा है. पिछले सर्वे के मुकाबले किसको कितना फायदा कितना नुकसान? 24 जनवरी को किए गए सर्वे में एनडीए को 25 सीटें (बीजेपी 24 +अपना दल 1) , वहीं, अखिलेश-मायावती का महागठंबधन को 51 सीटें और यूपीए को 4 सीटें मिलने का अनुमान था. यानी इस सर्वे में एनडीए को 4 सीटों का फायदा होता दिख रहा है. वहीं, महागठंबधन को 4 सीटों का नुकसान हुआ है. यूपीए को पिछले सर्वे के मुकाबले ना फायदा हो रहा है नुकसान. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को 73, समाजवादी पार्टी को 5 और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं. कैसे हुआ सर्वे? एबीपी न्यूज़- सी वोटर ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर यह सर्वे किया है. ये सर्वे फरवरी 2019 के पहले हफ्ते से लेकर मार्च 2019 के पहले हफ्ते के दौरान किया गया है. इस सर्वे में 50 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई. कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? गौरतलब है कि मायावती की बहुजन समाज पार्टी, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश में महागठबंधन किया है. महागठबंधन में 38 सीटों पर बसपा, 37 सीटों पर सपा और 3 सीटों पर आरएलडी चुनाव लड़ेगी. जबकि महागठबंधन ने दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ने का फैसला किया था. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे Lok Sabha Election 2019: जानिए- सातों चरण के नामांकन से लेकर वोटिंग तक की सारी जरूरी जानकारी Lok Sabha Election 2019: जानिए- चुनाव के एलान के साथ ही कैसे सरकार के हाथ बंध गए हैं IN DETAIL: लोकसभा चुनाव 2019: जानिए आपके यहां कब है मतदान, कितने चरणों में है वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget