एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी में मतदान आज, जानिए कितने प्रत्याशियों की किस्मत होगी पेटी में बंद

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान होना है. सभी  सियासी दलों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है. दिल्ली में कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए है. नगर निगम चुनाव कुल 1349 प्रत्याशी लड़ रहे है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान है. दिल्ली की 250 वार्डों पर मत डाले जाएंगे. सभी सियासी दलों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है. दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार 2 दिसंबर को शाम के पांच बजे थम गए थे. दिल्ली में कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर मतदान होना है. दिल्ली पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही है. पोलिंग बूथ पर सुरक्षा इंतज़ाम अच्छे से किया गया है. इन सभी बूथों पर  सीसीटीवी लगा दिए गए हैं. बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें भी भेजी जा रही हैं.

कुल 1349 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं

दिल्ली में कुल 250 वार्ड है. नगर निगम चुनाव कुल 1349 प्रत्याशी लड़ रहे हैं. चुनाव की आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी. पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को तमाम अन्य अधिकारियों के साथ पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.  उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है. उन्हें ने जनता से अपील भी की सभी लोग मतदान करने जरूर आए. 

पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया

पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं. पुलिस बूथों पर किसी तरह के भी हालत संभालने  के लिए बिलकुल तैयार है. वरिष्ठ अधिकारियों की सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी. दिल्ली में सुबह आठ बजे से मतदान शरू होगा जो शाम के 5:30 बजे तक चलेगा. दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं. 250 वार्डों में 1.46 करोड़ से अधिक निवासी नागरिक चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं. 

सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे शुरू होंगी. ट्रेनें हर 30 मिनट पर सुबह 6 बजे तक चलेंगी। इसके बाद, मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन नियमित रविवार के समय पर चलेंगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget