एक्सप्लोरर

'सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक एक्स्ट्रा मिलेगा', दिल्लीवालों के लिए आ गया BJP का संकल्प पत्र

BJP Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं. साथ ही जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि जो जनता के फायदे वाली स्कीमें हैं वो भी जारी रहेंगी.

BJP Manifesto For Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज शुक्रवार (17 जनवरी, 2025) को घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह पहली कैबिनेट में पारित होगा. LPG का सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. होली और दिवाली में 1-1 सिलेंडर एक्स्ट्रा मिलेगा. मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 21000 रुपए दिए जाएंगे. 6 न्यूट्रिशियस किट अलग से दी जाएंगी.

उन्होंने कहा, "हमने सभी वर्गों से संपर्क किया. 1 लाख 80 हजार सुझाव मिले. 12 हजार लोगों से संपर्क किया गया है. संकल्प पत्र तीन हिस्सों में होगा. पहला भाग आज रिलीज कर रहा हूं. दूसरा और तीसरा बाद में आयेगा."

जेपी नड्डा ने कहा, "दिल्ली के 51 लाख लोगों को आम आदमी पार्टी ने 2018 से आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखा है. हम पहली कैबिनेट में दिल्ली में आयुष्मान योजना को लागू करेंगे. दिल्ली सरकार की ओर से 5 लाख का अतिरिक्त कवर देंगे. दिल्ली के लोगों को 5 लाख का स्वास्थ बीमा केंद्र और 5 लाख राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा. टोटल 10 लाख का स्वास्थ बीमा आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को मिलेगा."

जेपी नड्डा का आप सरकार पर हमला 

बीजेपी चीफ ने सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, "बतौर स्वास्थ मंत्री बोल रहा हूं. इनका मोहल्ला क्लिनिक भ्रष्टाचार का अड्डा है. 300 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है. 100 करोड़ की दवाइयों का ठेका मुख्यमंत्री के करीबियों को दिया गया है. उसकी जांच होगी और सबको जेल में डाला जाएगा. संजीवनी योजना इनकी सरकार बचाने की संजीवनी है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए हमारी सरकार 60 से 70 साल के बुजुर्गों के लिए 2000 से बढ़ाकर 2500 कर दिया जाएगा. 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की पेंशन 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी जाएगी."

'2014 और 2019 में 95 प्रतिशत से ज्यादा वादे हुए पूरे'

इस दौरान उन्होंने कहा, "मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है. मैं जो कहूंगा, जो कहा था, वो करूंगा. जो कहा था वो किया है और जो नहीं कहा था वह भी किया. 2014 में 500 प्रॉमिस किए थे, जिसमें से 499 पूरे हुए. 99.9 प्रतिशत. 2019 में जीतने वादे थे उसमें से 95.5 प्रतिशत पूरे हुए. हमने जो भी संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा किया है. आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं. जो दिल्ली में जन कल्याण की योजना ये चल रही है, वो जारी रहेंगी."

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने मेट्रो में किसके लिए मांग ली 50% की छूट, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget