एक्सप्लोरर

AAP से गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़, शीला ने कहा 'नहीं' तो माकन बोले राहुल गांधी के आदेश से हो रहा है सर्वे

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस से गठबंधन करने के प्रयास में लगी हुई है तो वहीं दिल्ली कांग्रेस में AAP से गठबंधन न करने के फैसले को लेकर दो फाड़ देखने को मिल रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली का सियासी तापमान इन दिनों काफी गर्म है. जहां एक ओर आम आदमी पार्टी गठबंधन के लिए गुहार लगा रही है तो वहीं गठबंधन करें या नहीं इसको लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर फूट दिख रही है. लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट होते विपक्ष को देखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर साथ चुनाव लड़ने की अपील करने कांग्रेस के पास गए, लेकिन कांग्रेस ने साफ मना कर दिया. फिर क्या था केजरीवाल तब तो बहुत बेआबरू होकर कांग्रेस के कूचे निकल गए और उसपर बीजेपी के साथ परोक्ष रूप से गठबंधन करने का आरोप भी लगा दिया, लेकिन अब एक बार फिर हरियाणा और पंजाब में साथ चुनाव लड़ने की अपील कांग्रेस से की है. हालांकि पंजाब में भी अमरिंदर सिंह ने गठबंधन की बात को नकार दिया है.

इसी बीच कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको का एक ऑडियो वायरल हुआ है. इस ऑडियो में वह दिल्ली की जनता से पूछ रहे हैं कि क्या बीजेपी को हराने के लिए दिल्ली में कांग्रेस और AAP का गठबंधन होना चाहिए? उनके इस ऑडियो के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या दिल्ली कांग्रेस के अंदर किसी तरह की कोई फूट तो नहीं ?

पीसी चाको के ऑडियो में क्या है?

वायरल हुए ऑडियो क्लिप में पीसी चाको की आवाज बताई जा रही है. ऑडियो में कहा जा रहा है, ''मैं पीसी चाको दिल्ली कांग्रेस का प्रभारी बोल रहा हूं. बीजेपी हराने के लिए कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहिए? हां के लिए एक दबाएं, ना के लिए दो दबाएं.''

इस ऑडियो के आने के बाद से ही फिर एक बार गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई और साथ ही यह बात भी होने लगी है कि क्या दिल्ली कांग्रेस में AAP से गठबंधन को लेकर दो मत थी ?

शीला दीक्षित गठबंधन के पक्ष में नहीं तो वहीं अजय माकन ने कहा-सब राहुल के आदेश से हो रहा है

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद जब शीला दीक्षित से AAP के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष हूं. आप के साथ गठबंधन को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है. अगर कुछ ऐसा हो रहा है तो वह ठीक नहीं है. शीर्ष नेतृत्व ने जब साफ कर दिया है कि आप के साथ गठबंधन नहीं होगा तो कहां से यह बात उठ रही मुझे नहीं मालूम.''

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का बयान शीला दीक्षित के बयान से बिलकुल अलग है. माकन ने कहा, ''52,000 कार्यकर्ताओं से शक्ति ऐप के जरिए सर्वे किया जा रहा है. इसकी निगरानी सीधे राहुल गांधी के पास है और इसका साफ अर्थ है कि उनके आदेश से ही यह सर्वे हो रहा है. सर्वे पर कोई सवाल उठाता है तो यह सीधे तौर पर राहुल गांधी पर सवाल है. माकन का बयान शीला दीक्षित की उस टिप्पणी पर हमले के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सर्वे के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

शीला दीक्षित और अजय माकन के बयान से साफ पता चलता है कि दिल्ली कांग्रेस AAP से गठबंधन को लेकर दो धारनाएं हैं. एक तरफ शीला दीक्षित इसके विरोध में हैं तो वहीं दिल्ली में पार्टी के अन्य बड़े चेहरे जैसे अजय माकन और पीसी चाको इसके समर्थन में दिख रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली में 7 लोकसभा सीटें हैं और इन सीटों पर मतदान 12 मई को होंगे. यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget