एक्सप्लोरर

दिल्‍ली में दलित मुस्लिम बहुल वोट वाली सीटों से तय होगा नतीजा, बीजेपी नहीं AAP और कांग्रेस में टक्‍कर

Delhi Dalit Muslim Seats: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है. पांच फरवरी को वोटिंग के बाद 8 फरवरी को पता चल जाएगा कि आप फिर से सत्ता में वापसी करेगी या परिवर्तन होगा.

Delhi Dalit Muslim Seats: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी, 2025 को वोटिंग होनी है. सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (आप) के लिए इस बार का मुकाबला उतना आसान नहीं दिख रहा, जितना पिछले दो विधानसभा चुनावों के नतीजों में दिखा. इसके पीछे एक कारण जो सामने आया है वो ये कि दिल्ली में 2015 और 2020 के चुनाव के दौरान कांग्रेस के एक भी सीट नहीं मिली थी लेकिन इस बार कांग्रेस पूरे दम खम के साथ मैदान में उतरी है.

वैसे तो चुनावों में कांग्रेस बनाम बीजेपी की लड़ाई देखी जाती है लेकिन दिल्ली के इस चुनाव में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती पेश कर रही है. कांग्रेस नेता आप के नेताओं पर हमलावर रहे, यहां तक कि इंडिया गठबंधन की पार्टी आप पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी हमला करने से परहेज नहीं किया. वैसे तो दिल्ली की 70 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस और आप में सीधी टक्कर है.

दलित और मुसलमान वोटर्स पर कांग्रेस की नजर

राहुल गांधी ने अपनी रैलियां भी उन सीटों पर कीं जहां पर दलित और मुस्लिम आबादी ज्यादा है. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने 2020 में दिल्ली दंगों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने की कोशिश भी की. कांग्रेस अपने पारंपरिक मतदाताओं के पास वापस लौटने का मन बनाती दिखी. इन मतदाताओं के वर्चस्व वाले लगभग 12 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सीधे अरविंद केजरीवाल को टक्कर देती नजर आ रही है. यही मतदाता आप को भी वोट करता है.

वो सीटें जहां मुसलमान कांग्रेस को करता है वोट

राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली रैली सीलमपुर में की थी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली की इस सीट पर लगभग 57 प्रतिशत वोटर मुस्लिम हैं. ये इलाका कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन 2015 और 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इसमें सेंधमारी कर दी. इस बार आप की ओर से चौधरी जुबैर अहमत और कांग्रेस के अब्दुल रहमान आमने-सामने हैं. अब्दुल रहमान इस सीट से मौजूदा विधायक हैं और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे.

इसी तरह दिल्ली की अन्य सीटों की अगर बात की जाए तो मटिया महल में 60 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, बल्लीमारान में लगभग 50 प्रतिशत, ओखला में लगभग 52 प्रतिशत और चांदनी चौक में लगभग 30 प्रतिशत. इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीमापुरी और सुल्तानपुर माजरा सीटों पर भी कांग्रेस बड़ा दांव लगा रही है.

वहीं, दिल्ली की बादली, बाबरपुर और मुस्तफाबाद जैसी सीटों पर भी कांग्रेस आप को कड़ी टक्कर दे सकती है. इन सीटों पर प्रवासी मजदूरों, मुसलमान और दलित की अच्छी खासी आबादी रहती है.

कांग्रेस का वोट काट सत्ता में आई आप?

2013 में दिल्ली के चुनावी मैदान में आप की एंट्री होने के बाद से आम आदमी पार्टी कांग्रेस के हिस्से का वोट काटकर उभरी है. इसका उदाहरण 2013 में ही देखने को मिला, जब कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 25 प्रतिशत रह गया. इसी तरह 2015 में 9.7 प्रतिशत और 2020 में ये गिरकर 4.3 प्रतिशत पर आ गया. आम आदमी पार्टी के वोट शेयर पर नजर डालें तो 2013 में ये 30 प्रतिशत था जो 2015 में बढ़कर 54.3 प्रतिशत हो गया और 2020 में 53.3 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग कल, मैदान में 132 दागी... पढ़ें, विधानसभा चुनाव से जुड़े हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget