एक्सप्लोरर

बंपर बहुमत के बाद आज शाम PM मोदी जाएंगे BJP कार्यालय, शुरू हुई कार्यक्रम को ग्रैंड बनाने की तैयारी

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे.

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बंपर बहुमत मिल चुका है. इसी के साथ माना जा रहा है कि  बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है. रुझानों में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7.30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 

बीजेपी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को ग्रैंड में बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसको लेकर  दिल्ली बीजेपी में बड़ी बैठक हुई  है. इस बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राज्य के प्रभारी बैजनाथ पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, भाजपा के सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, दिल्ली भाजपा के संगठन मंत्री पवन राना, दिल्ली भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह बैठक में मौजूद हैं.

समर्थकों ने की जश्न की शुरुआत 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में निर्णायक बढ़त मिलते ही राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी. समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए. भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के ‘कटआउट’ पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया. नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 46 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 24 पर आगे है. 

 वीरेंद्र सचदेवा ने कही ये बात

शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा.उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे.’’भाजपा पिछले 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget