एक्सप्लोरर

'मसाज, स्पा वाली कंपनियां एग्जिट पोल करेंगी तो...', AAP सांसद संजय सिंह ने नतीजों को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

AAP MP Sanjay Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. संजय सिंह का कहना है कि दिल्ली में फिर से आप की सरकार बन रही है.

Sanjay Singh On Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों पर उतना विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि कई मौकों पर इनके आंकड़ों में अंतर पाया गया. 8 फरवरी, 2025 को असली नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा, “मसाज और स्पा करने वाली कंपनियां जब एग्जिट पोल करने लगेंगी तो क्या ही कहा जाए. बीजेपी ने नतीजे आने से पहले ही अपनी हार मान ली है. बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, एग्जिट पोल पर ध्यान नहीं दें. बीजेपी चुनाव हार रही है. लोकतंत्र को कुचलने वाली, विधायकों को खरीदने वाली और सरकार गिराने वाली बीजेपी ने दिल्ली में अपनी हार मान ली है.”

‘चुनावी मुद्दों का व्यापक प्रभाव परिणाम में दिखेगा’

संजय सिंह ने कहा, “जो हमारे मुद्दे थे उनको जनता ने स्वीकार किया है. बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा 2100 रुपये की सम्मान राशि, संजीवनी स्कीम इन सभी का व्यापक प्रभाव चुनाव परिणाम में देखने को मिलेगा. ”  

एग्जिट पोल के नतीजों पर संजय दीक्षित ने क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी संजय दीक्षित ने कहा, “जिस तरह से एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को इतना कमजोर दिखाया गया है, मुझे नहीं लगता कि वो इतनी कमजोर रहेगी. मुझे निराशा इस बात की है कि मुझे आशा कि कांग्रेस 18 प्रतिशत से प्लस में जाएगी लेकिन एग्जिट पोल में कुछ और ही दिखा रहे हैं. अब वो वोट कांग्रेस को नहीं पड़ा तो आम आदमी पार्टी पोल से बेहतर प्रदर्शन करेगी.”

नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के फेवर में अगर कुछ जा रहा है तो बस ये कि फ्री वाली स्कीम. बाकी स्कूल और अस्पताल का मुद्दा तो जनता में नहीं दिखा. इसी तरह बीजेपी का कोई खास एजेंडा मुझे तो जमीन पर नहीं दिखा.”

ये भी पढ़ें: सांसदों-मंत्रियों के बंगलों में काम करने वालों के लिए संजय सिंह ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget