एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: 100 साल से ज्यादा उम्र के 132 वोटर्स, सबसे बुजुर्ग मतदाता हैं 110 साल की

8 फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 132 ऐसे वोटर्स हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है. 110 साल की कालीतारा मंडल सबसे बुजुर्ग वोटर हैं. चुनाव आयोग इन सभी बुजुर्ग वोटर्स को वीआईपी मतदाता का दर्जा देगा.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. 8 फरवरी को होने जा रहे मतदान में हिस्सा लेने वाले 132 वोटर्स सौ से भी अधिक उम्र के हैं. गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि इन सभी वोटर्स को मतदान के दिन वीआईपी माना जाएगा. दरअसल पहले दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने 150 सौ वर्ष की उम्र वाले मतदाताओं की पहचान की थी, लेकिन मौके पर की गई जांच के बाद इसे संशोधित किया गया.

निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में सौ साल या उससे अधिक वर्ष के मतदाताओं की संख्या 150 पाई गई. लेकिन जब अधिकारियों ने फिजिकल वेरिफिकेशन किया तो इनमें से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी थी. साथ ही कुछ लोग दिल्ली से बाहर शिफ्ट हो चुके हैं.

पश्चिमी दिल्ली में सर्वाधिक

फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद कुल 132 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें से 68 पुरुष और 64 महिलाएं हैं. पश्चिमी दिल्ली में सर्वाधिक 21 ऐसे मातदाताओं की पहचान हुई है. वहीं नई दिल्ली में सबसे कम  7 लोग ही मिले हैं.

इन सौ साल वाले मतदाताओं में दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की रहने वाली कालीतारा मंडल सबसे अधिक उम्र 110 साल की हैं. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले तिलक नगर के 111 वर्ष के बच्चन सिंह का दिसंबर में निधन हो चुका है.

भारत स्कॉउट एंड गाइड्स ने वेरिफिकेशन में दिया सहयोग

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत स्कॉउट एंड गाइड्स के सहयोग से इन मतदाताओं की पहचान की गई है. फिजिकल वेरिफिकेशन दौरान अधिकारियों ने दिल्ली में रहने वाले इन वोटर्स को चेक किया.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि करीब 18 सौ वर्षीय मतदाता अपने घरों में नहीं मिले जिसमें से कई लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि कुल दिल्ली से बाहर जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली सीट से उतरे हैं सबसे ज्यादा उम्मीदवार, केजरीवाल को दे रहे हैं चुनौती

तमिलनाडु के मंत्री ने आदिवासी लड़के से उतरवाए अपने स्लीपर, एफआईआर दर्ज

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget