एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: वोटिंग के लिए बनाए गए 13571 मतदान केंद्र, संवेदनशील कैटेगरी में 3141 पोलिंग बूथ शामिल

दिल्ली में एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता 8 फरवरी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दिल्ली में 147 वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को होने वाले तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दिल्ली चुनाव में कुल एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दिल्ली में पोलिंग के लिए 13571 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 3141 केंद्रों को संवेदनशील कैटेगरी में रखा गया है. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने इस बात की जानकारी दी है.

रणबीर सिंह ने कहा, "अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार के विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 81,05,236 पुरुष और 66,80,277 महिला मतदाता शामिल हैं. जबकि 869 थर्ड जेंडर मतदाता भी मताधिकार का उपयोग करेंगे."

147 वोटर्स की उम्र 100 साल से ज्यादा

रणबीर सिंह ने कहा, "अभी तक जुटाए गए आंकड़ों में 20,48,30 मतदाता 80 साल से ऊपर की आयु के मिले हैं. जबकि 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 147 निकल कर सामने आई है. कालीतारा (कलीतारा) मंडल नामक महिला मतदाता की आयु सबसे ज्यादा यानी करीब 110 साल पता चली है. वह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहती हैं. विधानसभा चुनाव में 3875 मतदाता व्हील-चेयर पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "मतदान को सुचारु ढंग से कराने के लिए 13,571 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जबकि 2688 कुल पोलिंग स्टेशन होंगे. 3141 मतदान केंद्र संवेदनशील मिले हैं. 144 मतदान केंद्र अति-संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं. इसी तरह 102 मतदान केंद्र ऐसे भी चिह्न्ति किए गए हैं जहां पर धन-बल और अन्य संदिग्ध या फिर आदर्श चुनाव आचार संहिता के खिलाफ काम होने की आशंका है."

दिल्ली: चुनाव आयोग का फैसला- 100 साल के करीब 150 वोटर्स को मिलेगी बेहद खास सुविधा

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया, ''करीब 57 हजार जवान (38874 दिल्ली पुलिस और 19 हजार होमगार्ड) तैनात किए जाएंगे. जबकि मतदान वाले दिन 100024 अधिकारी/कर्मचारी मतदान केंद्रों पर ड्यूटी देंगे.'' देश में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में कई स्थानों पर कम मतदान को राज्य चुनाव मुख्यालय सबक के तौर पर ले रहा है.

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget