एक्सप्लोरर

दिल्ली: चुनाव आयोग का फैसला- 100 साल के करीब 150 वोटर्स को मिलेगी बेहद खास सुविधा

लोकसभा चुनाव के वक्त दिल्ली में 96 ऐसे वोटर थे जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा थी. चुनाव आयोग की तरफ से फाइनल लिस्ट अभी आना बाकी है.

नई दिल्ली: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है. दिल्ली में करीब 150 ऐसे वोटर हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है. यह जानकारी चुनाव आयोग की तरफ से दी गई है. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी फाइनल डेटा दिया जाना बाकी है. चुनाव आयोग का कहना है कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली के वोटर्स का फाइनल डेटा रिलीज कर दिया जाएगा.

चुनाव आयोग अभी 100 से ज्यादा साल की उम्र वाले लोगों की फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर रहा है. चुनाव आयोग का कहना है कि जिन भी वोटर्स की उम्र 100 साल से ज्यादा है उन्हें वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो कि 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त दी गई थीं.

चुनाव प्रमुख ने कहा, ''जिन भी वोटर्स की उम्र 100 साल से ज्यादा है, हम उनके घर पर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे. इन वोटर्स को सबसे नजदीक वोटिंग बूथ पर मतदान का अधिकार दिया जाएगा. इन वोटर्स की हेल्थ सही है तो इनसे वोट देने की अपील भी की जाएगी. अगर ये वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो जो संभव होगा वो मदद मुहैया करवाई जाएगी.''

उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग वोटर्स का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया जाएगा और पोलिंग अधिकारी उनके साथ सेल्फी भी लेंगे. बता दें कि दिल्ली के सबसे बुजुर्ग मतदाता तिलक नगर के निवासी थे और 111 साल की उम्र में दिसंबर में उनका निधन हुआ.

110 साल की राम प्यारी इस वक्त दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता है. हालांकि उन्हें उम्र से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली चुनाव के लिए मतदान से पहले चुनाव आयोग बुजुर्ग वोटर्स के लिए सारी सुविधाएं जुटाने की प्रक्रिया पूरा करना चाहता है.

पाकिस्तान में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर गिरफ्तार होने वाले कांग्रेस उम्मीदवार की कहानी

2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त दिल्ली में 96 ऐसे वोटर्स थे जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा थी. इन 96 वोटर्स में से 42 पुरुष मतदाता थे, जबकि 54 महिला वोटर्स. चुनाव आयोग का कहना है कि इन सभी मतदाताओं को वीवीआईपी जैसा महसूस करवाने की कोशिश की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget