एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: सी-विजिल एप पर वोटर कर सकेंगे शिकायत, 100 मिनट में मिलेगा EC से जवाब

Gujarat News : इस बार चुनाव आयोग वोटरों सहुलियत के लिए सी- विजिल एप लेकर आया है. इसके जरिए वोटर अपनी शिकायत को यहां दर्ज कर सकते हैं , जिसका 100 मिनट के अंदर जवाब दिया जाएगा.

Gujarat Elections 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने आज गुरुवार (3 नवंबर) को कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा, एक दिसंबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी तो वहीं दूसरे चरण के लिए राज्य में पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगें. चुनाव आयोग ने इस बार वोटरों के सहुलियत के लिए सी- विजिल एप लेकर आया है. 

इस एप के जरिए वोटर अपनी शिकायत इस पर कर सकता है. आयोग के अनुसार इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता द्वारा शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब दिया जाएगा. 

कैसे काम करेगा सी विजिल एप
वोटर सबसे पहले आचार संहिता उल्लंघन का दो मिनट का वीडियो बनाएं या फोटो खींच लें. इसके बाद सटीक लोकेशन के साथ उसे एप पर अपलोड करें. अगर लोकेशन सही नहीं है तो जीपीएस ऑन कर दें और फिर एप अपने आप लोकेशन जान लेगा. शिकायत के बाद एक यूनिक आईडी आपको मिलेगी, उससे आप जान सकेंगे कि क्या कार्रवाई हुई. इस एप के जरिए जो भी शिकायत होगी उसे सीधे कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा, वहां से  कार्रवाई कर उचित जवाब एप पर अपलोड किया जाएगा.  कार्रवाई आरओ के माध्यम से सौ मिनट के अंदर होगी.

कितने हैं फर्स्ट टाइम वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3 लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे. कुल मतदान केंद्र की संख्या 51 हाजर 782 है. राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी.

शहरी इलाकों पर खास ध्यान 
चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान बढ़ाने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस वक्त शहरी क्षेत्रों में खास ध्यान दिया जा रहा है ताकि मतदान में इजाफा हो पाए. राजीव कुमार ने कहा कि हम रेड लाइट इलाकों में भी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही, थर्ड जेंडर को भी वोटर के तौर पर जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उनको प्रतिनिधित्व देने के लिए हम संकल्पित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget