एक्सप्लोरर

बीजेपी की सहयोगी शिवसेना का दावा, कर्नाटक में कांग्रेस बनेगी 'नंबर वन पार्टी'

संजय राउत ने कहा कि अभी कर्नाटक में धुंध छाई हुई है और जब ये छंटेगी तो कांग्रेस पार्टी नंबर एक पार्टी बनकर सामने आएगी. लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनना शुरू कर दिया है.

नई दिल्लीः शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज चौंकाने वाला बयान दिया है. संजय राउत ने कहा है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस नबंर वन पार्टी बनकर उभरेगी. बीजेपी जिसने कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत झोंक दी है उसके लिए अपनी ही सहयोगी पार्टी के नेता का ये बयान चिंता का कारण हो सकता है.

राउत ने कहा कि जब भी किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी अपने केंद्र की सारी मशीनरी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को वहां कैंपेन करने के लिए भेज देती है. अपने राज्यों और प्रशासन को बीच में छोड़कर इस तरह किसी राज्य के चुनाव के लिए जिस तरह केंद्री मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है, पूरा देश ये देख रहा है. संजय राउत ने कहा कि अभी कर्नाटक में धुंध छाई हुई है और जब ये छंटेगी तो कांग्रेस पार्टी नंबर एक पार्टी बनकर सामने आएगी. लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सुनना शुरू कर दिया है.

संजय राउत ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में आने वाले विधानपरिषद के चुनावों के लिए बीजेपी और शिवसेना के साथ का ये मतलब नहीं है कि 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए भी दोनों का गठबंधन होगा.

राउत ने कहा कि आखिर क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कर्नाटक में दर्जनों रैलियां करनी पड़ रही हैं? क्या बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य के अपने लोगों पर भरोसा नहीं है. जब पीएम की जरूरत देश को चलाने के लिए दिल्ली में है ऐसे में उनका कर्नाटक में कैंपेंन में लगना कितना सही है?

योगी आदित्यनाथ पर करारा हमला बोलते हुए राज्य सभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किस तरह अपना कर्तव्य निभा रहे हैं ये तो इसी से जाहिर है कि उनका राज्य आंधी-तूफान की चपेट में था जबकि वो कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए चले गए थे.

हालांकि शिवसेना और बीजेपी केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार में साथ साथ हैं फिर भी अक्सर शिवसेना बीजेपी की राज्य सरकार और केंद्र सरकार की आलोचना करती रहती है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र के आगामी विधानपरिषद चुनावों में बीजेपी और शिवसेना की एक साथ साझेदारी का मतलब 2019 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी उनकी साझेदारी का संकेत है? संजय राउत ने इसका ना में जवाब दिया. उन्होंनें कहा कि 2019 के चुनाव में शिवसेना महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी और अगला मुख्यमंत्री भी शिवसेना का ही होगा.

इसके अलावा संजय राउत ने ये भी कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों के चुनाव में से एक भी राज्य में बीजेपी ने अपने दम पर अकेले जीत हासिल नहीं की है. इन जगहों पर बीजेपी ने जोड़-तोड़ से सत्ता हासिल की है. संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget