एक्सप्लोरर

कांग्रेस पार्टी के 'थिंक टैंक ग्रुप' की पहली बैठक आज, विधानसभा चुनाव नतीजों पर हो सकती है चर्चा

कांग्रेस पार्टी के 'थिंक टैंक ग्रुप' की पहली बैठक आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी. इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जा सकती है. साथ ही गुरुवार को आए चुनाव नतीजों पर भी यहां चर्चा हो सकती है.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के 'थिंक टैंक ग्रुप' की पहली बैठक आज सोनिया गांधी के आवास पर दिल्ली में होगी. इस थिंक टैंक ग्रुप का गठन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया है जिसमें 17 नेताओं को शामिल किया गया है. इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी और इसमें हालिया मुद्दों पर चर्चा कर पार्टी का स्टैंड तय किया जाएगा. बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी की ये पहली बैठक होगी. इसमें दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम पर भी चर्चा की जा सकती है. कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी का स्टैंड तय करने के लिए एक विशेष कमिटी भी बनाई है.

इस बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी के एक नेता का कहना है कि इस तरह के ग्रुप की बहुत पहले से जरूरत बताई जा रही थी. बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र में पार्टी किन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएगी इस पर भी चर्चा की जा सकती है. बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक ला सकती है. कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सरकारी कंपनियों में विनिवेश किया जा रहा है, देश में मंदी का माहौल है और अयोध्या जमीन विवाद पर फैसला आने वाला है. ऐसे में बैठक में इन मुद्दों पर प्रमुखता से बात होगी. बता दें कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा.

कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मसले पर पार्टी ने अलग से एक कमिटी का गठन किया है. इसमें पूर्वोत्तर के कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है. इस कमिटी की बैठक भी आज शाम में होगी. कांग्रेस 'थिंक टैंक ग्रुप' की बात करें तो इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी और कपिल सिब्बल जैसे नेता शामिल हैं. यहां दिलचस्प ये है कि प्रियंका गांधी का नाम इसमें शामिल नहीं है.

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन फिर से बनाएगी सरकार, सीएम पद पर फंस सकता है पेंच

Haryana Election: बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें की तेज, निर्दलीय विधायकों का मिल सकता है साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget