एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट, जानें कितने मुस्लिम, OBC और SC को दिया टिकट

Maharashtra Elections: कांग्रेस, NCP (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाडी (एमवीए) ने 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार (24 अक्टूबर) को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. कांग्रेस की इस पहली सूची में 25 विधायकों पर एक बार फिर से विश्वास जताया गया है. पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पटोले को उनके वर्तमान क्षेत्र साकोली से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण को भी उनकी मौजूदा सीट कराड दक्षिण से उम्मीदवार घोषित किया गया है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार को ब्रह्मपुरी, पूर्व मंत्री अमित देशमुख को लातूर शहर और असलम शेख को मलाड पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है. विपक्षी दल ने पूर्व मंत्री नितिन राउत और बालासाहेब थोराट को क्रमशः नागपुर उत्तर और संगमनेर से, ज्योति एकनाथ गायकवाड़ को धारावी और धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से चुनावी मैदान में उतारा है.

आमने सामने होंगे ये बड़े चेहरे

अमित देशमुख और धीरज देशमुख पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के पुत्र हैं. मोहम्मद आरिफ नसीम खान को चांदीवली, रंजीत कांबले को देवली और विकास ठाकरे को नागपुर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है. जलगांव जिले के रावेर से पार्टी ने मौजूदा विधायक शिरीष चौधरी के बेटे धनंजय चौधरी को टिकट दिया है. मुजफ्फर हुसैन को ठाणे जिले के मीरा भयंदर से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

भोकर में कांग्रेस की तृप्ति कोंडेकर का मुकाबला भाजपा की सृजया चव्हाण से होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी हैं. अशोक चव्हाण कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. चव्हाण की रिश्तेदार मीनल खटगांवकर को कांग्रेस ने नायगांव से मैदान में उतारा है, जबकि प्रफुल्ल गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टक्कर देंगे.

महा विकास आघाडी की सीट बंटवारे की घोषणा के बाद आई सूची

कांग्रेस ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और सुनील देशमुख को क्रमश: गोंदिया और अमरावती से टिकट दिया है. दोनों भाजपा में चले गए थे, लेकिन हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है. धारावी से उम्मीदवार ज्योति गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की बहन हैं. वर्षा 2024 के आम चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले चार बार धारावी से विधायक रहीं. कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) द्वारा तीनों घटक दलों को 85-85 सीट दिये जाने के फार्मूले की घोषणा के एक दिन बाद जारी की है.

कई दिनों के गतिरोध के बाद, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महा विकास आघाडी (एमवीए) ने बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, जबकि अंतिम समझौते पर मुहर लगाने के लिए विचार-विमर्श अब भी जारी है. तीनों सहयोगी दल शेष 33 सीट आपस में तथा छोटे दलों के बीच बांटने पर चर्चा कर रहे हैं.

शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को संकेत दिया कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दल आपस में कुछ सीट की अदला-बदली कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

'अभी चुनाव हुए तो हार जाएंगे ट्रूडो...', कनाडा से वापस आए राजनयिक ने खोली कनाडाई PM की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget