एक्सप्लोरर

वायनाड उप-चुनाव: 23 अक्टूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा का नामांकन, LDF कैंडिडेट ने पूछा- जीत के बाद निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगी?

Wayanad Bypoll: वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी ने नामांकन से पहले प्रियंका गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने पूछा कि क्या वह चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में मौजूद रहेंगे.

Wayanad Lok Sabha Bypoll: केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार (23 अक्टूबर, 2024) को नामांकन दाखिल करेंगी. उस दौरान भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी साथ रहेंगे. नामांकन दाखिल करने से पहले प्रियंका गांधी भाई के साथ वहां पर रोड शो में हिस्सा लेंगी. 

LDF कैंडिडेट ने पूछा सवाल

प्रियंका गांधी के नामांकन से पहले शनिवार (19 अक्टूबर, 2024) को उपचुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी ने प्रतिद्वंद्वी पर निशाना साधा. उन्होंने पूछा कि क्या वह वहां से जीतने के बाद निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद रहेंगी? 

मोकेरी ने वायनाड में चुनाव-प्रचार के दौरान सवाल किया कि क्या इसकी कोई गारंटी है कि जीत के बाद प्रियंका गांधी इस पहाड़ी जिले में ही रहेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी को देखिए वह जीते और फिर चले गए. वह कितने दिन यहां रहे? जो लोग इस तरह चुनाव लड़ने आते हैं और फिर चले जाते हैं वह क्षेत्र के लोगों का न तो विकास कर सकते हैं, न ही अन्य समस्याओं का समाधान.’’

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने दो दिन पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता मोकेरी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी. उन्होंने 2014 में वायनाड से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह तत्कालीन कांग्रेस उम्मीदवार एम आई शानवास से वोटों के बहुत कम अंतर से हार गए थे. 

चुनाव-प्रचार शुरू नहीं की हैं प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने अभी तक अपना चुनाव-प्रचार अभियान शुरू नहीं किया है. कोझिकोड जिले के नादापुरम निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक मोकेरी कृषि क्षेत्र के मुद्दों पर किए गए अपने काम के लिए जाने जाते हैं.

देश में इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और रायबरेली से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया था, इसलिए इस संसदीय क्षेत्र पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है. निर्वाचन आयोग ने वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर 13 नवंबर को उपचुनाव कराने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें :  एडवांस बुकिंग के नियम में रेलवे का बदलाव सही या गलत? बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक के लोगों ने दिया ये जवाब

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget