एक्सप्लोरर

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कहा- चौकीदार चोर है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने राफेल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चौकीदार ही चोर है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की एक रैली में 'चौकीदार चोर' है के नारे लगवाए. इससे पहले शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की थी.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि कोई भी व्यक्ति जो भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों से लड़ रहा है सभी चौकीदार हैं. पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद भी राहुल गांधी ने उनपर हमला जारी रखा है और आज रैली में राफेल डील का मुद्दा एक बार फिर उठाया.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि आप डिफेंसिव हो गए हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है. इस फोटो में पीएम मोदी, अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या, गौतम अडानी और जय शाह की तस्वीरें हैं. इस तस्वीर पर मैं भी चौकीदार लिखा है.

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक ही चौकीदार चोर है. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या का भी जिक्र किया.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी खजाने से 5200 करोड़ लूटने वाला, जनता के पैसों पर 84 विदेशी दौरों पर 2010 करोड़ उड़ाने वाला और राफेल में 30 हजार करोड़ रुपए की चोरी करने वाला एक ही चौकीदार चोर है.

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून की परिवर्तन रैली में सरकार की अनेक नीतियों पर प्रहार किया. उन्होंने 15 लाख रुपए हर व्यक्ति के खाते में आएंगे, 2 करोड़ रोजगार जैसे बीजेपी सरकार के वादों पर निशाना साधा.

यह भी पढ़ें-

गोवा CMO ने कहा- मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर है मध्य प्रदेश: राजगढ़ है दिग्विजय की पसंद, लेकिन कठिन सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहती है कांग्रेस विपक्ष के आरोपों को अपने लिए चुनावी नारा बना लेते हैं पीएम मोदी देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget