एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के ख‍िलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, 'मोदी का पर‍िवार', 'मोदी की गारंटी' व‍िज्ञापनों पर उठाई आपत्ति 

Elections 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संह‍िता लागू हो गई है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग में बीजेपी के प्रचार पर आपत्त‍ि जताई है और ल‍िख‍ित में श‍िकायत की है. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीत‍िक दल पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर गए हैं. चुनावों की घोषणा के साथ लागू हुई आदर्श आचार संह‍िता के उल्‍लंघन के मामले में भी अब चुनाव आयोग के पास आने लगे हैं. बीजेपी चुनाव प्रचार के तौर तरीकों पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्त‍ि जताई है. इसको लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार (21 मार्च) को न‍िर्वाचन सदन में चुनाव आयुक्‍तों से मुलाकात भी की और ल‍िख‍ित में श‍िकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है.   

प्रत‍िन‍िध‍िमंडल में शामि‍ल कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुलाकात के बाद न‍िर्वाचन सदन पर आयोज‍ित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में आरोप लगाया क‍ि ज‍िस तरह से बीजेपी प्रचार कर रही है, उससे बेहद तकलीफ हो रही है. बीजेपी के इस तरह के प्रचार से जुड़े मामले से चुनाव आयोग को अवगत कराया गया है. 

प्रधानमंत्री की लगी तस्‍वीरों पर कांग्रेस ने जताई आपत्त‍ि

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि चुनाव घोषणा के बाद पूरे देश में आदर्श आचार संह‍िता लागू हो गई है लेक‍िन अभी भी प्रधानमंत्री की जगह-जगह पर तस्‍वीरें लगी हुई हैं और उसके जर‍िये प्रचार क‍िया जा रहा है. यह ब‍िल्‍कुल भी सही नहीं है. इस पर क‍िस तरह की कार्रवाई हो सकती है, निर्वाचन आयोग में इसको लेकर श‍िकायत की गई है.  

पीएम मोदी के कई वीड‍ियो को हटाने की मांग 

कांग्रेस प्रवक्‍ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया क‍ि बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान 2जी को लेकर एक वीडियो प्रसार‍ित क‍िया जा रहा है. इसको लेकर पार्टी ने आपत्ति जताते हुए आयोग में श‍िकायत की है. एक अन्‍य वीड‍ियो भी प्रचारि‍त प्रसार‍ित क‍िया जा रहा है ज‍िसमें 'मोदी जी वार रुकवा द‍िए' उसे भी हटाया जाए. एक और वीडियो में 'आर्मी' का उपयोग क‍िया जा रहा है, वो भी गलत है. उस वीड‍ियो को भी हटाने की मांग चुनाव आयोग से की गई है. इसके अलावा 'मोदी का पर‍िवार', 'मोदी की गारंटी' के जो व‍िज्ञापन मेट्रो के अलावा दूसरी जगहों पर लगे हैं, उसको भी हटाने की मांग चुनाव आयोग से की गई है.  

चुनाव आयोग से सख्‍त कार्रवाई करने की उम्‍मीद 

कांग्रेस नेताओं ने कहा क‍ि बीजेपी की स्टेट यूनिट की ओर से डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट, PM मोदी की ओर से धर्म और धार्मिक बातों का कटाक्ष के रूप में इस्तेमाल और सांसद शोभा करंदलाजे का तमिलनाडु से जुड़ा बयान आद‍ि को लेकर भी ईसीआई से श‍िकायत की है. कांग्रेस नेताओं ने उम्‍मीद जताई क‍ि भ्रमित करने वाले विज्ञापन, फेक न्यूज और आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग सख्त एक्शन ल‍िया जाएगा.  

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'पीडीपी को तोड़ने के लिए मैदान में उतारीं A-B-C टीम', महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget