एक्सप्लोरर

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल EC से मिला, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और BJP पर की कार्रवाई की मांग

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जो पांच मुद्दे उठाए गए उन पर आयोग ने आश्वस्त किया कि कुछ मुद्दों पर कार्रवाई चल रही है बाकी मामलों में भी कार्रवाई होगी.

नई दिल्लीः कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज फिर एक बार चुनाव आयोग पहुंचा और कुछ मुद्दों को लेकर कमीशन से शिकायत की. कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जानकारी दी कि पांच मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है.

5 मुद्दे उठाए गए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जो पांच मुद्दे उठाए गए उन पर आयोग ने आश्वस्त किया कि कुछ मुद्दों पर कार्रवाई चल रही है बाकी मामलों में भी कार्रवाई होगी.

अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि 1. रेलवे टिकट पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर की शिकायत की गई है. आयोग ने इस कार्रवाई शुरू कर दी है. 2. कर्नाटक में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतारे गए कथित रहस्यमयी बक्से की शिकायत की गई. 3. प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के बयानों की शिकायत की थी. इसके बाद आयोग ने कड़ी कार्रवाई की. लेकिन अमित शाह और प्रधानमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. मांग की गई कि इन पर भी कार्रवाई हो क्योंकि इनके बयानों से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है. 4. करूर के कांग्रेस उम्मीदवार ने शिकायत की कि स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें प्रचार नहीं करने दिया जा रहा. इसकी जांच की मांग की गई. 5. राहुल गांधी पर हिमाचल बीजेपी के नेता सतबीर के बयान की शिकायत की. गटर के स्तर के बयान पर तीन दिन हो गए बीजेपी ने कोई कार्रवाई नहीं की और माफी तक नहीं मांगी. सतबीर पर प्रतिबंध की मांग की गई.

इसके अलावा अभिषेक मनु सिंघवी से जब पूछा गया कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर उनका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि बयान नहीं सुना लेकिन जैसा बताया जा रहा है उनमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. अगर कुछ गलत होगा तो चुनाव आयोग संज्ञान लेगा.

बंगाल में बांग्लादेशी एक्टर द्वारा प्रचार के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे इसके नियमों के विषय में ठीक जानकारी नहीं है. वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता शकील अहमद के इस्तीफे और उनके नामांकन पर उन्होंने कहा कि अभी नाम वापसी की तारीख दूर है. लखनऊ में साझा उम्मीदवार के सवाल पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी तो पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी की तरफ से टिकट का एलान नहीं हुआ है. आगे देखेंगे क्या होता है.

Loksabha Election 2019: प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी- कांग्रेस सूत्र

कटिहार में सिद्धू ने दिया विवादित बयान, मुस्लिमों से कहा-आप एकजुट हुए तो मोदी होंगे आउट

बंगाल चुनाव प्रचार में बांग्लादेशी अभिनेता फिरदौस की एंट्री से मचा बवाल, क्या कहते हैं EC के नियम

कांग्रेस का दावा- पीएम मोदी ने अपनी निज़ी जमीन को लेकर दी गलत जानकारी, EC करे कार्रवाई

बीजेपी विधायक की धमकी- मोदी साहब ने कैमरे लगा रखे हैं, वोट नहीं दिया तो काम नहीं मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget