एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: 10 ST, 4 साहू जाति से, 21 उम्मीदवारों में पांच महिलाएं भी, पढ़ें बीजेपी की पहली लिस्ट की कहानी

Chhattisgarh BJP Candidates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होना बाकी है. इस साल के अंत में चुनाव होना है. बीजेपी ने कांग्रेस से पहले यहां उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है.

Chhattisgarh Election Candidates: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी ने गुरुवार (17 अगस्त) को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. इस सूची में बीजेपी के 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. 21 में से 10 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं, जबकि चार साहू जाति से. लिस्ट में पांच महिलाओं को भी बतौर उम्मीदवार शामिल किया गया है. 

बीजेपी ने बुधवार (16 अगस्त) को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई थी. माना जा रहा है कि बीजेपी ने चुनाव में जातीय गणित को साधने और ठोस रणनीति के साथ उतरने की कोशिश की है.

इसी के साथ बीजेपी ने एक बड़ा दांव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे और दुर्ग सांसद विजय वघेल को पाटन से उम्मीदवार बनाकर खेला है. पाटन सीएम की भी सीट है, इस प्रकार बीजेपी ने यहां लड़ाई बघेल बनाम बघेल कर दी है. आइये जानते हैं बीजेपी की इस लिस्ट के एसटी, साहू और महिला उम्मीदवारों के बारे में.

Chhattisgarh Election: 10 ST, 4 साहू जाति से, 21 उम्मीदवारों में पांच महिलाएं भी, पढ़ें बीजेपी की पहली लिस्ट की कहानी

बीजेपी की लिस्ट में 10 ST चेहरे कौन हैं?

छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूचि में जिन 10 अनुसूचित जनजाति (ST)  वर्ग के उम्मीदवारों के नाम जोड़े हैं, उनमें प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लुन्द्र से प्रबोज भींज, धर्मजागढ़ से हरिश्चन्द्र राठिया, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, सिहावा से श्रवण मरकाम, दौंडी लोहारा से देवलाल हलवा ठाकुर, मोहला-मानपुर से संजीव साहा, कांकेर से आशाराम नेताम और बस्तर से मनीराम कश्यप शामिल हैं.

Chhattisgarh Election: 10 ST, 4 साहू जाति से, 21 उम्मीदवारों में पांच महिलाएं भी, पढ़ें बीजेपी की पहली लिस्ट की कहानी  

साहू जाति से चार उम्मीदवार

बीजेपी ने खरसिया विधानसभा सीट से महेश साहू, अभानपुर से इन्द्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है.

ये है बीजेपी के पांच महिला चेहरे?

बीजेपी ने भटगांव से लक्ष्मी रजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्थे, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और खुज्जी से गीता घासी साहू को उम्मीदवार बनाया है. इनमें से शकुंतला सिंह पोर्थे अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग और सरला कोसरिया अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से आती हैं.

बता दें कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है. कांग्रेस के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है तो बीजेपी वापसी करने के लिए रणनीति में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है.

जुलाई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक समीक्षा बैठक में राज्य के लिए बीजेपी का आंतरिक सर्वे भी जारी किया था. वहीं, चुनाव तारीख के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर बीजेपी ने रणनीतिक स्तर पर कांग्रेस से एक कदम आगे होने का संकेत देने की कोशिश की है.  

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: बघेल बनाम बघेल होगा मुकाबला, जानिए अमित शाह के सर्वे में बीजेपी कितनी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget