एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्टी के लोगों को नींद नहीं आ रही कि हमारी राजगद्दी चायवाला कैसे चुरा ले गया- पीएम मोदी

मोदी ने कहा, चायवाले की वजह से ही गरीबों के बैंक खाते खुले और गैस सिलेंडर मिले हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां (रैली में) बैठा एक भी व्यक्ति नोटबंदी के लिए नहीं रो रहा है.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर खुद को चायवाला बताया है. मोदी ने कहा, चायवाले की वजह से ही गरीबों के बैंक खाते खुले और गैस सिलेंडर मिले हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां (रैली में) बैठा एक भी व्यक्ति नोटबंदी के लिए नहीं रो रहा है. अकेला एक ही परिवार रो रहा है. कांग्रेस पार्टी के लोगों को नींद नहीं आ रही है कि हमारे परिवार की विरासत, हमारी राजगद्दी को ये चायवाला कैसे चुरा ले गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर अटल जी (अटल बिहारी वाजपेयी) ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन शांतिपूर्वक किया. ऐसे ही तेलंगाना का गठन भी शांतिपूर्वक हो सकता था. लेकिन आंध्र के हितों का ध्यान रखें बिना तेलंगाना का गठन कर दिया गया. क्योंकि जब तक भाई को भाई से ना लड़ाएं, लोगों के बीच खाई ना पैदा करें, तब तक कांग्रेस को चैन नहीं पड़ता है.

सरकार चुनने का मापदंड होता है कि वह मेरे-तेरे, गांव और शहर, मेरी बिरादरी-तेरी बिरादरी का भेदभाव तो नहीं कर रही है. किसी भी तराजू पर देख लीजिए पूरे देश में बीजेपी है जो किसी भी प्रकार का भेद किए बिना एक मंत्र को लेकर चल रही है. सबका साथ, सबका विकास.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब वह पिछली बार अंबिकापुर आए थे तब यहां के लोगों ने लाल किला बनाया था. जिसे देख कर कुछ लोगों को तकलीफ हुई थी कि मोदी लाल किला में भाषण देने वाले हैं. जबकि उन्हें लगता था कि इसके लिए एक परिवार का ही अधिकार है. वह इस बात के लिए अंबिकापुर की जनता से अभी तक नाराज हैं. आज उन्हें सजा देने का मौका आया है.

मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के लिए लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ वोट दिया. एक तरफ कुछ लोग बम और बंदूक दिखा रहे थे और लोकतंत्र का गला दबाने का प्रयास कर रहे थे. दूसरी ओर गांव के लोग, वहां रहने वाले निवासी लोकतंत्र कोई के प्रति आस्था रखे हुए थे. बस्तर की जनता ने बिना डरे भारी संख्या में मतदान किया और लोकतंत्र की ताकत को उन्होंने सिद्ध कर दिया. उनका इस बात के लिए अभिनंदन करता हूं.

राजस्थान: कांग्रेस की पहली लिस्ट में नौ मुस्लिम उम्मीदवार, बीजेपी ने अभी तक नहीं दिया टिकट

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने चुनाव में भाग लेने के बदले उंगली काट देने की चुनौती दी थी, उन्हें उनका जवाब मिल गया है. बस्तर की जनता ने यहां की जनता को दूसरे चरण के मतदान के लिए भी प्रेरणा दी है. बस्तर की जनता का समर्थन करने का एक ही उपाय है कि यहां पर भी भारी संख्या में मतदान करें. छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget