एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस के सामने त्रिकोणीय लड़ाई का चक्रव्यूह, कितनी बड़ी चुनौती है AAP?

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है और सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) समेत सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकी हुई है. पंजाब कांग्रेस के लिए काफी अहम है क्योंकि राज्य दर राज्य कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार सिमटती जा रही है. खास कर उन राज्यों में जहां की राजनीति में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलता है वहां कांग्रेस पिछड़ती चली जाती है. इस बार पंजाब में भी त्रिकोणीय मुकाबला है. ऐसे में अगर कांग्रेस यहां सत्ता नहीं बचा पाई तो फिर पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाएगी. 

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, यूपी और बिहार में कभी कांग्रेस का एकक्षत्र राज था लेकिन फिर इन जगहों पर क्षेत्रीय और छोटे दलों के उभरने के बाद कांग्रेस कमजोर होती चली गई. सबसे ताजा उदाहरण दिल्ली का है जहां आम आदमी पार्टी के मैदान में आने के बाद से बीते दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला है. अब यही खतरा कांग्रेस के लिए पंजाब में दस्तक दे रहा है, जहां 20 फरवरी को मतदान है.

दस सालों तक अकाली दल के शासन के बाद 2017 में पंजाब में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिला था. आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी जोर लगाई थी लेकिन लोगों ने कांग्रेस (Congress) और कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) पर भरोसा किया. पौने पांच साल बाद आखिर के महीने में कांग्रेस ने कैप्टन को हटा कर चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मुख्यमंत्री बना कर सरकार विरोधी माहौल काटने की कोशिश की लेकिन प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के आत्मघाती रवैये के कारण पार्टी बुरी तरह मुश्किलों में फंसी है. 

इस बार आम आदमी पार्टी नई ताकत के साथ कांग्रेस को चुनौती दे रही है. अकाली दल भी मैदान में है. इस त्रिकोणीय लड़ाई को कांग्रेस यह सोच कर अपने लिए अनुकूल मान रही है कि सत्ता विरोधी वोट बांटने से उसे फायदा होगा लेकिन अगर उसका गणित गड़बड़ाया तो पंजाब में पार्टी का अस्तित्व दांव पर लग सकता है. 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे राज्यों में कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला करती है लेकिन जिस राज्य में भी बीजेपी के अलावा कोई तीसरा दल या दो अन्य दल उसके मुकाबले में आ जाते हैं वहां कांग्रेस के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं. फिर कांग्रेस सहयोगी दल की बैसाखी पर निर्भर हो जाती है. झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र इसके उदाहरण हैं. 

यही कारण है कि पंजाब में कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती. उसके लिए एक राहत की बात है कि आम आदमी पार्टी क्षेत्रीय दल नहीं है. लेकिन यही खतरा भी है क्योंकि अगर पंजाब में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के हाथों हारी तो आने वाले दिनों में उसे हिमाचल, गुजरात जैसे राज्यों में आप का सामना करना पड़ेगा. 

उत्तराखंड और गोवा में आम आदमी पार्टी कांग्रेस (Congress) के लिए बड़ी सरदर्दी की वजह बन चुकी है. अकाली दल का पंजाब में मजबूत वोट बैंक है. इस बार बीजेपी के अलग लड़ने से अकाली दल के चुनौती है लेकिन इससे कांग्रेस को भी अपने वोट बैंक में सेंध लगने का खतरा है.

हालांकि कांग्रेस नेता इस त्रिकोणीय लड़ाई के फॉर्मूले को मानने से इंकार करते हैं. पंजाब में चुनाव प्रचार करने आए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अलग-अलग राज्य की परिस्थितियों पर निर्भर करता है. चुनाव नतीजों में ही साफ होगा कि कांग्रेस पंजाब के त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसेगी या बचेगी लेकिन अगर वह फंस गई तो फिर उस झटके से उबरना उसके लिए आसान नहीं होगा.

Kumar Vishwas के आरोपों पर Raghav Chadha का पलटवार, कहा- Kejriwal को बदनाम करने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
Women T20 World Cup Prize 2026 Money: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय

वीडियोज

Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!
DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
Women T20 World Cup Prize 2026 Money: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget