एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में केस दर्ज, जानें क्या है मामला?

रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई में मतदान किया था.

इटावा: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्र पर मीडिया से बातचीत करने के मामले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान अभिनव स्कूल सैफई स्थित मतदान केंद्र पर रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मीडिया के लोगों से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई .

श्रुति सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए कहा गया. उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सैफई थाने में सपा अध्यक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

बता दें रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने इटावा जिले के अपने पैतृक गांव सैफई में मतदान किया. मुलायम व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र पर पहुंचे थे.

तीसरे चरण में 60 फीसदी से अधिक मतदान
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर रविवार को औसतन 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग के टर्नआउट एप्लीकेशन में दिए गए आंकड़े के मुताबिक, शाम पांच बजे तक औसतन 60.63% मतदान हुआ. तीसरे चरण में 97 महिलाओं समेत कुल 627 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें: 

बीजेपी के खिलाफ अखिलेश यादव की नो कमेंट वाली रणनीति, जानें क्या है वजह

लखनऊ में गरजीं प्रियंका गांधी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- युवाओं और किसानों की नहीं, आतंकवाद-पाकिस्तान की बातें हो रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात

PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

Embed widget