एक्सप्लोरर

लखनऊ में गरजीं प्रियंका गांधी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- युवाओं और किसानों की नहीं, आतंकवाद-पाकिस्तान की बातें हो रहीं

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों, युवाओं पर बात नहीं होती है. पाकिस्तान और आतंकवादी पर बात हो रही है. धर्म की बातें हो रही हैं. कोई कहता है धर्म के आधार पर वोट दे दो.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान बुधवार को होगा. आज प्रचार का शोर थमने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर चुनावी सभा की. प्रियंका गांधी ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पिछले नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, महंगाई बढ़ी है, किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा. 

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों, युवाओं पर बात नहीं होती है. पाकिस्तान और आतंकवादी पर बात हो रही है. धर्म की बातें हो रही हैं. कोई कहता है धर्म के आधार पर वोट दे दो. कोई कहता है कि जाति के आधार पर वोट दे दो. आतंकवादियों की बात करने से क्या पेट भरेगा. 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब चुनाव आ रहा है तो मुफ्त की घोषणाएं हो रही हैं. लेकिन जब चुनाव चला जाता है तो ना राशन मिलते हैं और ना पैसे. सरकार का काम लोगों को आत्मनिर्भर बनाना. सरकार बताए कि वो उसके लिए क्या कर रही है. सरकार युवाओं के भविष्य के लिए क्या कर रही है. भर्ती निकालने की बात करे सरकार. 

बता दें कि लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. बीजेपी ने इस बार यहां से  स्वाति सिंह का टिकट काटकर राजेश्वर सिंह को दिया है. कांग्रेस से बबलू सिंह मैदान में हैं तो बसपा ने मुस्लिम और दलित वोट बैंक के सहारे जीत के लिए जलीस खान को टिकट दिया है. वहीं सपा की तरफ से प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा लड़ रहे हैं.

यूपी के 9 जिन जिलों में बुधवार को वोटिंग होगी वो पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा है. पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पलिया, गोला गोकरनाथ, धौरहरा, लखीमपुर, मोहम्मदी, सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवटा, महमूदाबाद, मिश्रीख एस, शाहाबाद, हरदोई, बिलग्राम-मल्लनवा, संडीला, उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलिहाबाद एस,बख्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ वेस्ट, लखनऊ नॉर्थ, लखनऊ ईस्ट, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ छावनी, मोहनलालगंज प्रमुख सीटें हैं जहां पर बुधवार को मतगान होगा. 

ये भी पढ़ें- करहल में मुलायम के प्रचार से सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, कहा- बीजेपी को मुझे धन्यवाद...

WATCH: अमित शाह ने चश्मा उतारते हुए अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- वो भी एनक पहनते हैं लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget