एक्सप्लोरर

उपचुनाव: देशभर में 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर करीब 57 फीसदी मतदान

51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में करीब 56.84 फीसदी मतदान हुआ. मतदान शांतिपूर्ण बीता. अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट (90 प्रतिशत) पर सबसे अधिक मतदान हुआ.

विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव: देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव में करीब 57 फीसदी मतदान हुआ. केरल में मतदाताओं ने भारी बारिश के बीच मतदान किया. वहां सड़कें जलमग्न हो गयीं और कुछ मतदान केंद्रों में पानी भी घुस गया. उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सोमवार को शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 47.05 प्रतिशत वोट पड़े. सहारनपुर जिले में गंगोह सीट पर सबसे अधिक 60.30 प्रतिशत जबकि लखनऊ (कैंट) पर सबसे कम 28.53 प्रतिशत मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग द्वारा रात सात बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में करीब 56.84 फीसदी मतदान हुआ. मतदान शांतिपूर्ण बीता.

केरल में भारी बारिश के बीच पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. एर्नाकुलम में बारिश से जलमग्न सड़कों और कुछ मतदान केंद्रों में पानी भरने के बीच मतदाताओं ने वोट डाला. इसके चलते एर्नाकुलम में सबसे कम 53.27 फीसदी मतदान हुआ. अन्य सीटों पर मतदान 66 प्रतिशत से अधिक रहा. सबसे अधिक 75.74 फीसदी मतदान अरूर सीट पर हुआ. केरल में सामान्यत मत प्रतिशत अधिक रहता है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट (90 प्रतिशत) पर सबसे अधिक मतदान हुआ, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट (74 प्रतिशत), तेलंगाना के हुजुरनगर (84 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश के झाबुआ (62 प्रतिशत) और मेघालय के शेल्ला (84.56 फीसदी) में मतदान हुआ. इन राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुआ.

बिहार उपचुनाव में 49.50 प्रतिशत वोट पड़े

असम में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 75.69 प्रतिशत वोट पड़े. बिहार उपचुनाव में यह आंकड़ा 49.50 प्रतिशत रहा जहां पांच विधानसभा सीटों और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. अन्य उत्तरी राज्यों में हिमाचल प्रदेश में पच्छाद और धर्मशाला सीटों पर औसत 70 प्रतिशत मतदान हुआ. पंजाब में चार विधानसभा सीटों-फगवाड़ा (आरक्षित), जलालाबाद, दाख और मुकेरियां में हुए उपचुनाव में 66.50 फीसदी मतदान हुआ. राजस्थान में मंडावा और खींवसर विधानसभा सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान हुआ.

गुजरात में छह विधानसभा सीटों पर औसतन 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. अंतिम आंकड़ों की अभी पुष्टि करना बाकी है. तमिलनाडु में विक्रवांदी और नांगुनेरी विधानसभा सीट पर अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इन सीटों पर क्रमश: 84.36 प्रतिशत और 66.10 प्रतिशत मतदान हुआ. नांगुनेरी में मतदान के दौरान कथित तौर पर ठहरने के लिए कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें बाद में एक अदालत में पेश किया गया जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया. वसंतकुमार के लोकसभा में चुने जाने पर इस सीट से इस्तीफे के बाद ही यहां उपचुनाव कराना पड़ा.

पूर्वोत्तर राज्य में उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान

दूसरी ओर, पुडुचेरी में कामराज नगर में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास इन विधानसभा सीटों में से करीब 30 सीटें थी जबकि कांग्रेस ने 12 पर जीत दर्ज की थी. शेष सीटें क्षेत्रीय दलों के पास थी. सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पोकलोक कामरांग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा. पूर्वोत्तर राज्य में तीन सीटों पर उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी गंगटोक से हमरो सिक्किम पार्टी (एचएसपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. इन चुनावों के लिए मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव की घोषणा की थी लेकिन अब वहां दिसंबर में चुनाव होगा.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Exit Poll 2019: आज महाराष्ट्र के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरने के देवेंद्र फडणवीस के टॉप 5 फैक्टर

Poll Of Polls: हरियाणा- महाराष्ट्र में बीजेपी के सिर बंधेगा जीत का सेहरा, फडणवीस और खट्टर फिर बैठेंगे कुर्सी पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget