एक्सप्लोरर

‘समाजवादी पार्टी से खुश नहीं मुसलमान, SP को वोट देने का मतलब है गुंडा राज, माफिया राज...’ वोट देने के बाद बोलीं मायावती

मायावती ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े वर्ग और उच्च जाति समाज का भी वोट मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होते ही बीएसपी की सुप्रीमो मायावती घर से निकलीं और लखनऊ में अपना वोट डाला. वोट देने के बाद मायावती ने कहा कि मुसलमान समाजवादी पार्टी से खुश नहीं हैं, वे उन्हें वोट नहीं देंगे. यूपी के लोगों ने वोट देने से पहले ही सपा को नकार दिया है क्योंकि सपा को वोट देने का मतलब गुंडा राज, माफिया राज है. सपा सरकार में हुए दंगे सपा नेताओं के चेहरे बता रहे हैं कि वे सत्ता में नहीं आ रहे हैं.

मायावती ने मतदाताओं से वोट डालने की भी अपील की. उन्होंने कहा, 'मतदाताओं से अपील है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है उनको वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए. आपका एक-एक वोट जरूरी है. परम पूजनीय डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रयासों की वजह से ही हमें वोट डालने का अधिकार मिला है. इसलिए हमें अपने अधिकार का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. लोकतंत्र के उत्सव में सभी को शामिल होना चाहिए. बीएसपी को सिर्फ दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े वर्ग और उच्च जाति समाज का भी वोट मिल रहा है.'

"दलित विरोधी हैं भाजपा, सपा और कांग्रेस"
एक दिन पहले मंगलवार को मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस को दलितों और पिछड़ों की विरोधी करार देते हुए दावा किया था कि इन तीनों ही पार्टियों ने समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया. ये बात मायावती ने पयागपुर में देवीपाटन मंडल के बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कही थी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस दलितों और आदिवासियों के हितों का सिर्फ नाटक करती रही है और अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस आज देश और कई राज्यों से सत्ता से बाहर हो गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब (भीमराव आंबेडकर) को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि उनके मिशन को आगे बढ़ाने वाले कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक करने से परहेज किया. कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशों को भी लागू नहीं किया था.

ये भी पढ़ें-
रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक कर लें आज की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, रेलवे ने किया 333 ट्रेनों को रद्द

UP Elections: चौथे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर जनता से की ये अपील, जानें क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget