एक्सप्लोरर

BJP Theme Song: नए भारत की यही पुकार, फिर मोदी सरकार...आ गया BJP का थीम सॉन्ग, देखिए 6 मिनट के VIDEO में क्या कुछ नजर आया

BJP Theme Song Launch: 6 मिनट के इस गीत को पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया. थीम सॉन्ग का टाइटल 'एक बार फिर मोदी सरकार' है. इस वीडियो में पीएम मोदी के चेहरे को ही भुनाया गया है. 

BJP Theme Song 2024 News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का थीम सॉन्ग रविवार (18 फरवरी, 2024) को आया. 6 मिनट के इस गीत को पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया. थीम सॉन्ग का टाइटल 'एक बार फिर मोदी सरकार' है. 

बीजेपी के इस थीम सॉन्ग के वीडियो की बात करें तो 6 मिनट के वीडियो में अधिकतर समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही फोकस किया गया है. इसका मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव भी पीएम नरेंद्र मोदी के ही नाम और चेहरे पर लड़ेगी. हालांकि वीडियो में बीच-बीच में पीएम मोदी के कार्यकाल में देश के नाम दर्ज हुईं बड़ी उपलब्धियों की झलिकायं भी दिखाई गई हैं.

देखिए, बीजेपी का चुनावी थीम सॉन्गः

नए थीम सॉन्ग के वीडियो में क्या है खास?

बीजेपी के नए थीम सॉन्ग की खासियत की बात करें तो इसमें पार्टी ने हर वर्ग का ध्यान खींचने की कोशिश की है. इस वीडियो में गांव का गरीब भी दिख रहा है, तो यूथ भी दिख रहे हैं. स्कूल के बच्चों संग पीएम के कार्यक्रम की झलक भी इस वीडियो में है. इसके अलावा खेल के क्षेत्र में हासिल की गई बड़ी उपलब्धियां भी आपको थीम सॉन्ग के वीडियो में नजर आ जाएंगी.

पिछले महीने भी आया था एक गाना

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनवरी में भी अपना एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया था. 25 जनवरी 2024 को लॉन्च किए गए इस थीम सॉन्ग के बोल थे "सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं." पार्टी की इस थीम सॉन्ग में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया गया हैं. इस थीम सॉन्ग का वीडियो 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम लला की मूर्ति के सामने साष्टांग लेटे हुए पीएम मोदी की तस्वीर के साथ समाप्त होता है.

ये भी पढ़ें

Farmers Protest: किसानों-केंद्र में आज चौथे दौर का संवाद: निकलेगा हल या फिर बेनतीजा रहेगी मुलाकात? जानिए मंथन से जुड़ी हर अहम बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget