एक्सप्लोरर

यूपी: चुनाव के बीच बीजेपी को लगा झटका, मछलीशहर सीट से मौजूदा सांसद ने थामा सपा का दामन

अमरेन्द्र निषाद की घर वापसी पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो हमसे थोड़े दिनों के लिए दूर हो गए थे. अब वो वापस आ गए हैं. बता दें कि अमरेंद्र निषाद और राजमती ने दस दिन पहले ही सपा छोड़ बीजेपी का दामन थामा था.

गोरखपुरः लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट के सांसद रामचरित्र निषाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. इतना ही नहीं डेढ़ माह पहले सपा से बीजेपी में शामिल हुए अमरेन्‍द्र निषाद और उनकी मां राजमति निषाद की भी नाटकीय तरीके से शुक्रवार को सपा में घर वापसी हो गई. लखनऊ पार्टी कार्यालय में सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने तीनों की घर वापसी कराई.

बताया जा रहा है कि रामचरित्र मछलीशहर सीट से अपना टिकट काटे जाने से नाराज थे. बीजेपी ने इस सीट से वीपी सरोज को टिकट दिया है. बता दें कि वीपी सरोज ने पिछला लोकसभा चुनाव बसपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा था. सरोज ने हाल ही में बसपा छोड़कर बीजेपी ज्वाईन की थी.

वहीं, अमरेन्‍द्र निषाद को सीएम योगी आदित्‍यना‍थ ने डेढ माह पहले सपा से गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद के विकल्‍प के रूप में बीजेपी में लाया था. लेकिन, नाटकीय तरीके से प्रवीण निषाद के भी बीजेपी में आने के बाद उन्‍हें गोरखपुर से टिकट नहीं मिला. बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व की उपेक्षा से वे ठगा हुआ सा महसूस कर रहे थे. सपा उन्‍हें महराजगंज से टिकट दे सकती है.

सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्‍ट्रीय सचिव रहे अमरेन्‍द्र निषाद ने एबीपी न्‍यूज से टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि उन्‍होंने 6 मार्च को बीजेपी ये सोचकर ज्‍वाइन किया था कि उनके पिता के आदर्शों और योगदान का यहां पर सम्‍मान होगा. लेकिन, यहां पर डेढ़ माह में ही उन्‍हें समझ में आ गया कि उनके पिता और उनका कोई सम्‍मान नहीं है. उन्‍होंने कहा कि गोरखपुर की जनता नेता को चाहती है, अभिनेता को नहीं चाहती है. निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष समाज को बरगलाने और बेचने का काम करते रहे. यही वजह है कि गठबंधन से किनारा किए. वे भी पीछे-पीछे चले आए. जहां से गठबंधन का जीतना तय है बीजेपी ने वहां से उन्‍हें टिकट दिया गया है.

नुमाइश ग्राउंड के सम्‍मेलन में उन्‍हें और उनकी मां को कुर्सी तक नहीं मिल रही थी. किसी तरह पीछे दोनों लोगों को जगह मिली. वहां भी उनके पिता स्‍व. जमुना निषाद के निषाद समाज के लोगों के लिए किए गए योगदान की चर्चा नहीं हुई. अमरेन्‍द्र ने कहा कि वहां उन्‍हें बोलने का भी मौका नहीं दिया गया. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी में पिछड़ों का कोई सम्‍मान नहीं है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जो वायदा करके बीजेपी की सदस्‍यता दिलाई थी, वो वायदा भी पूरा नहीं किया गया. उन्‍होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके गोरखपुर प्रवास के दौरान उनसे मां राजमति निषाद के साथ मुलाकात की. लेकिन, कोई सकारात्‍मक जवाब नहीं मिला.

उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि उनके राजनीतिक मान-सम्‍मान का ध्‍यान रखा जाएगा. लेकिन, उनके साथ धोखा किया गया. इतना ही नहीं उनके बीजेपी ज्‍वाइन करने के बाद नाटकीय तरीके से निषाद समाज के हितैषी बनकर अपना स्‍वार्थ साधने वाले प्रवीण निषाद को भी बीजेपी में शामिल कर लिया गया. इसके बाद से ही उन्‍हें ये महसूस होने लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है और बीजेपी ज्‍वाइन करके उनसे भारी भूल हुई है. ये एक तरह की दुर्घटना थी. इससे उबरकर वे फिर से पूरे मनोयोग से उनके पिता को सम्‍मान देने वाली समाजवादी पार्टी में पूर्व विधायक मां राजमति निषाद के साथ घर वापसी कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि बगैर शर्त के उन्‍होंने सपा में घर वापसी की है. उनसे बहुत बड़ी भूल हुई थी. इसे दुर्घटना मानकर वे फिर सपा में आ रहे हैं.

अमरेन्‍द्र ने कहा कि अखिलेश यादव ही उनके अभिभावक हैं. वे पार्टी के हित में जैसा निर्देश देंगे उस पर चलेंगे. उन्‍हें टिकट दिया जाएगा या नहीं इसकी उन्‍हें चिंता नहीं है. अमरेन्‍द्र निषाद ने 6 मार्च को लखनऊ में भव्‍य समारोह में बीजेपी पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष डा. महेन्‍द्र नाथ पाण्‍डेय के हाथों मां राजमति निषाद के साथ बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण की थी. इसके बाद वे गोरखनाथ मंदिर में मत्‍था टेकने भी आए थे. वे लगातार सीएम योगी आदित्‍यनाथ और बीजेपी के कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करा रहे थे. टिकट और सम्‍मान नहीं मिलने से क्षुब्‍ध होकर उन्‍होंने सपा में घर वापसी की है.

ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा उन्‍हें महराजगंज से टिकट देकर मैदान में उतार सकती है. क्‍योंकि गठबंधन में सपा के खाते में गई सीट पर अभी उम्‍मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में बीजेपी के धुर विरोधी रहे स्‍व. जमुना निषाद की पत्‍नी पूर्व विधायक राजमति निषाद और पुत्र अमरेन्‍द्र निषाद की सपा में घर वापसी बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Elections 2026 Live: 'मोदी जी अमेरिका के गुलाम हैं और असम CM उनके गुलाम', चुनावी रैली में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला
Live: 'मोदी जी अमेरिका के गुलाम हैं और असम CM उनके गुलाम', चुनावी रैली में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
चार राज्यों के चुनाव के बीच मायावती का बड़ा बयान, यूपी इलेक्शन में होगी वापसी? 14 अप्रैल को पहला शंखनाद
चार राज्यों के चुनाव के बीच मायावती का बड़ा बयान, यूपी इलेक्शन में होगी वापसी? 14 अप्रैल को पहला शंखनाद

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
यहां 80 हजार रुपये में मिल जाएगी Bullet और Classic 350, एक्टिवा और स्प्लेंडर की कीमत भी बेहद कम
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?
Embed widget