एक्सप्लोरर

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन्स 2026 एग्जाम से पहले जान लें क्या लेकर जाएं और क्या है पूरी तरह बैन?

JEE Main 2026 Session 2 के एग्जाम से पहले जरूरी गाइडलाइन सामने आ गई हैं. जानिए एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाना जरूरी है और किन चीजों पर पूरी तरह बैन है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • JEE Main 2026 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक होगी.
  • एडमिट कार्ड, फोटो आईडी, सेल्फ-डिक्लेरेशन और फोटो जरूरी.
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर है पूरी तरह बैन.
  • हाफ स्लीव्स के हल्के कपड़े पहनें, समय से पहले पहुंचें.

JEE Main 2026 Session 2 का इंतजार अब खत्म हो गया है. एग्जाम 2 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आखिरी समय में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि एग्जाम से जुड़े जरूरी नियम जानना भी बहुत जरूरी है.छोटी सी गलती भी आपको एग्जाम देने से रोक सकती है, इसलिए पहले से पूरी तैयारी रखें.

क्या-क्या लेकर जाना जरूरी है
एग्जाम सेंटर जाते समय कुछ जरूरी चीजें आपके पास होना अनिवार्य है. सबसे पहले JEE Main 2026 का एडमिट कार्ड प्रिंट करके साथ रखें. इसके बिना आपको एंट्री नहीं मिलेगी.इसके साथ एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जरूर ले जाएं. एडमिट कार्ड के साथ दिया गया सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरकर ले जाना जरूरी है.साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो भी रखें. छोटे सामान में आप ट्रांसपेरेंट बॉल पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं. अगर आप PwD कैटेगरी में आते हैं, तो संबंधित सर्टिफिकेट भी साथ रखना न भूलें.

किन चीजों पर पूरी तरह बैन है
एग्जाम सेंटर में कई चीजों को ले जाना सख्त मना है. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बैन है.इसके अलावा बैग, पर्स, वॉलेट या कोई भी एक्स्ट्रा सामान ले जाने की अनुमति नहीं है,पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे नोट्स, किताबें या ढीले कागज भी साथ नहीं ले जा सकते.खाने-पीने की चीजों पर भी रोक होती है, हालांकि डायबिटिक स्टूडेंट्स को थोड़ी राहत मिलती है. मेटल वाली चीजें जैसे चेन, अंगूठी या बेल्ट पहनने से बचें क्योंकि सिक्योरिटी चेक में परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 2026 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

क्या है शेड्यूल
JEE Mains Session 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पेपर में होती है.Paper 1 (B.E./B.Tech) और Paper 2 (B.Arch/B.Planning). लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए समय और सेंटर की जानकारी पहले से देख लेना बहुत जरूरी है.

ड्रेस कोड का रखें ध्यान
एग्जाम के दिन सिंपल और हल्के कपड़े पहनना सबसे अच्छा रहता है.हाफ स्लीव्स के कपड़े ज्यादा बेहतर माने जाते हैं. भारी जूते, जैकेट या ज्यादा जेब वाले कपड़े पहनने से बचें. साथ ही किसी भी तरह की मेटल एक्सेसरी पहनने से बचना चाहिए ताकि एंट्री के समय कोई दिक्कत न हो.

एग्जाम डे पर जरूरी बातें
एग्जाम वाले दिन समय से पहले पहुंचना बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि कम से कम 1.5 से 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं. लेट होने पर एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए समय का खास ध्यान रखें. एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए.एक बार एग्जाम हॉल में एंट्री हो जाने के बाद पेपर खत्म होने से पहले बाहर जाने की अनुमति नहीं होती है. इसलिए मानसिक रूप से तैयार होकर जाएं और बिना घबराए पेपर दें.

यह भी पढ़ें -  April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

रजनी उपाध्याय बीते करीब छह वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली रजनी ने आगरा विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बचपन से ही पढ़ने-लिखने में गहरी रुचि थी और यही रुचि उन्हें मीडिया की दुनिया तक ले आई.

अपने छह साल के पत्रकारिता सफर में रजनी ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. उन्होंने न्यूज, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन जैसे प्रमुख वर्टिकल्स में अपनी पहचान बनाई. हर विषय में गहराई से उतरना और तथ्यों के साथ-साथ भावनाओं को भी समझना, उनकी पत्रकारिता की खासियत रही है. उनके लिए पत्रकारिता सिर्फ खबरें लिखना नहीं, बल्कि समाज की धड़कन को शब्दों में ढालने की एक कला है.

रजनी का मानना है कि एक अच्छी स्टोरी सिर्फ हेडलाइन नहीं बनाती, बल्कि पाठकों के दिलों को छूती है. वर्तमान में वे एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां वे एजुकेशन और एग्रीकल्चर जैसे अहम सेक्टर्स को कवर कर रही हैं.

दोनों ही क्षेत्र समाज की बुनियादी जरूरतों से जुड़े हैं और रजनी इन्हें बेहद संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभालती हैं. खाली समय में रजनी को संगीत सुनना और किताबें पढ़ना पसंद है. ये न केवल उन्हें मानसिक सुकून देते हैं, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget